Wed. Feb 12th, 2025

बेगूसराय :: डीलर हत्याकांड एवं टेन्ट हाउस संचालक गोली कांड का खुलासा,  03 अपराधी हथियार एवं कारतूस के साथ किया गया गिरफ्तार 

बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।

बेगूसराय पुलिस दो कांड का खुलासा किया है। जिसमें 10 मार्च को घटित अरूण सिंह डीलर हत्याकांड एवं 23 जून को घटित अरविन्द टेन्ट हाउस संचालक गोली कांड का खुलासा किया गया।

हत्याकांड एवं गोली कांड में शामिल 03 अपराधकर्मी को हथियार एवं कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया।

घटना के सम्बंध में बताया गया है कि दिनांक 10.03.22 को अरूण कुमार सिंह ( डीलर ) सा०+ पो० – पबड़ा वार्ड नं 0 02 : थाना- चेरियाबरियारपुर ( मंझौल ) जिला बेगूसराय को समय 03:30 सुबह में धारदार हथियार से हत्या कर दिया गया था। इस संदर्भ में चेरियाबरियार ( मंझौल ) थाना कांड सं0-59 / 22 दिनांक 11.03.22 . धारा 302 / 34 भा०द ०वि० के अन्तर्गत दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया था।डीलर अरुण सिंह अय्याश प्रवृति का था और कई महिला के साथ अवैध संबंध बनाए हुए था। उन्होंने बताया कि अनाज के बदले में महिला के साथ अवैध संबंध बनाता था। इसकी जानकारी मोहम्मद सोनू को लगी। इसी से नाराज होकर सोनू ने डीलर अरुण सिंह की हत्या का प्लान बनाया। डीलर अरुण सिंह को मोहम्मद सोनू अपने दो अन्य सहयोगी के साथ इस घटना को अंजाम दिया है।

वहीं दूसरी ओर 23.06.22 को टेन्ट हाउस संचालक अरविन्द ताँती पे० सोने लाल ताँती सा० काजीचक पबड़ा थाना- मंझौल ओ०पी० जिला – बेगूसराय को समय करीब 04:30 बजे पबड़ा भिखारी चौक के पास 02 गोली मार दिया गया था ।

घटित घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक, बेगूसराय द्वारा काण्ड का उदभेदन एवं घटना में संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु तत्काल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, मंझौल श्री सत्येन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। जिसमें थानाध्यक्ष मंझौल ओ०पी०, पु०अ०नि० अजीत कुमार सिंह , पु०अ०नि० जिआउद्धीन खान मंझौल ओ०पी० ,सशस्त्र बल मंझौल ओ०पी० एवं जिला आसूचना इकाई को शामिल किया गया।

विशेष टीम द्वारा इस संदर्भ में लगातर आसूचना संकलन, तकनीकी एवं वैज्ञानिक अनुसंधान करते हुए इस घटना में संलिप्त

01. मो० सोनू पे० मो० कैसर सा० कमला थाना मझौल ओ०पी० जिला – बेगूसराय
02. मो० अशफाक राजा पे० मो ० इस्तेफाक उर्फ भोला सा० पबड़ा थाना मझौल ओ०पी० को 01 देशी पिस्टल , 05 जिन्दा कारतूस एवं टेन्ट संचालक का लेकर भागा हुआ अपाची मोटरसाईकिल के साथ गिरफ्तार किया गया ।

गिरफ्तार अभियुक्त से पुछ – ताछ के क्रम में अपनी संलिप्ता अरूण सिंह डीलर हत्याकांड एवं टेन्ट संचालक गोली कांड में अपनी संलिप्ता स्वीकार किया गया तथा गोलीकांड में संलिप्त अपने एक अन्य सह अपराधकर्मी का नाम बताया गया जिसके निशानदेही पर 03, मो० ऐनायातुल्लाह पे० मो० सलहउद्यीन सा० पबड़ा थाना मझौल ओ०पी० को गिरफ्तार किया गया।

अरविन्द टेन्ट हाउस संचालक गोली कांड का कारण पूर्व में घटित मारपीट की घटना थी । जिसके कारण दोनों पक्षों में दुश्मनी चली आ रही थी। इसी प्रतिशोध में बदला लेने की भावना से गोली कांड घटित हुई है।

बेगूसराय पुलिस कंट्रोल रूम नम्बर 08243-230200

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed