बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।
बेगूसराय भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा वर्ष 1975 में आज के दिन ही देश पर थोपे गए आपातकाल को काला दिवस बताते हुए काला बिल्ला लगा कर कार्यक्रम आयोजित किया।
इस मौके पर पूर्व विधायक श्रीकृष्ण सिंह ने कहा कि देश में आपातकाल की घोषणा ना केवल संविधान को खत्म करने की साजिश थी, बल्कि देश के एकता अखंडता व संप्रभुता पर आघात था। 21 माह तक कांग्रेस जिस प्रकार से बर्बरतापूर्ण व्यवहार से संपूर्ण राष्ट्र को अपने तानाशाही रवैया से कुचलने का काम करते रहे एवं देश की आम नागरिकों की स्वतंत्रता पर विराम लगाए रखा तथा 1.40 लाख से अधिक लोगों को भी बेवजह जेल की सलाखों के पीछे रखा वह आने वाली पीढ़ी कभी भूल नहीं सकती।
भाजपा नेता सह सांसद प्रतिनिधि अमरेन्द्र कुमार अमर ने कहा कि आज जब कांग्रेस सत्ता से दूर है तो वह खुद को आम जनमानस की हितेषी बताने का प्रयत्न कर रही है जबकि सच्चाई यह है कि आजादी के बाद से कांग्रेस ने देश की सत्ता पर रहते हुए केवल और केवल संविधान की हत्या की है और आज खुद को संविधान का हितैषी बता कर उन्हें सत्ता में काबिज होने का सपना देख रही है।
जिला महामंत्री कृष्ण मोहन पप्पु ने कहा की भारत की सरकार पूरी तत्परता से राष्ट्र के सर्वांगीण विकास को समर्पित है एवं गांव, गरीब, किसान मजदूर, दलित, शोषित, वंचित लोगों की फिक्र करने के साथ-साथ उनके आर्थिक एवं सामाजिक उत्थान के लिए हर संभव प्रयत्नशील है।
जिला उपाध्यक्ष कुंदन भारती ने कहा की सत्ता के केंद्र में जो विकास एवं बहुआयामी परियोजनाएं राष्ट्र के उत्थान में अपनी महती भूमिका का निर्वाह कर रही है तो कांग्रेस एवं उसके सहयोगी दल उस विकास में केवल और केवल व्यवधान उत्पन्न करने के लिए विभिन्न प्रकार के षड्यंत्र रच रहे।
जिला उपाध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा की कांग्रेस का चरित्र केवल दंगों का चरित्र है, सत्ता से दूर होते ही कांग्रेस ने देश को दंगों की आग में धकेलने का हरसंभव प्रयत्न किया है किंतु वर्तमान मोदी सरकार के प्रति लोगों की आस्था इतनी मजबूत है कि हर बार कांग्रेस एवं उनके सहयोगी दल मुंह की खाते हैं।
इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष बलराम सिंह, मृत्युंजय कुमार वीरेश,जिला मंत्री सह कार्यक्रम प्रभारी राकेश पांडेय, बबलेश पार्थसारथी, अमरेश कुमार,जिला कोषाध्यक्ष रामकल्याण सिंह,भाजपा नेता संजीव सिंह,भाजपा नेता नवीन सिंह,जिला मीडिया प्रभारी सुमित सन्नी,सह मीडिया प्रभारी मोनू कुमार एवं अनेकों कार्यकर्ता मौजूद थे।