बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।
बेगूसराय जनता दल यूनाइटेड ने आभार यात्रा निकाल कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जातीय जनगणना करवाने का ऐतिहासिक फैसला केलिया आभार व्यक्त किया। जिससे सभी वर्गों का विकास होगा।
इस फैसले से बिहार के आम अवाम में उत्साह है। माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के इस ऐतिहासिक फैसले के लिए उनके प्रति पार्टी के सभी लोगआभार प्रकट करते है।
इस आलोक में जिला अध्यक्ष श्री रुदल राय एवं जिला प्रभारी श्री दुर्गेश राय के निर्देशानुसार आज जदयू के सभी प्रकोष्ठ के सभी स्तर के नेता एवं महात्मा फुले समता परिषद के साथी के साथ आभार यात्रा निकाली गई।
स्थानीय ट्रैफिक चौक से कैंटीन चौक तक समस्त जदयू परिवार एवं समता परिषद के कार्यकर्ता शामिल हुए।
इस आभार यात्रा में उपस्थित
दुर्गेश राय जिला प्रभारी, राजकुमार सिंह मटिहानी विधायक, मंजू वर्मा पूर्व मंत्री, नंदलाल राय उपाध्यक्ष जिला परिषद , जिला प्रवक्ता वीरेंद्र कुमार, श्याम बिहारी वर्मा जिला अध्यक्ष महात्मा फुले समता परिषद, जवाहर लाल भारद्वाज नगर अध्यक्ष,पूर्व प्रवक्ता अरुण महतो , जदयू नेत्री संजू प्रिया ,दिलीप कुमार महासचिव फूले समता परिषद, शकुंतला गुप्ता, जियाउल्लाह, रविंदर निराला, फातिमा खातून , रीता सिंह नगर अध्यक्ष महिला, राम अनुराग, पांडव कुमार, शंभू शरण, शंभू सिंह, अमर सिंह, राम विनय सिंह, सीताराम ठाकुर, मनीष राय, अरविंद पटेल, प्रशांत कुमार, अनीता मिश्रा, विकास कुशवाहा, जितेंद्र कुमार जीबू,
सुमित प्रधान, मुन्ना महतो, मोनू पटेल, अजय पासवान, दिलीप पासवान , मनीष कुशवाहा, गौरव कुमार, राजीव सिंह पटेल, नीतीश कुमार, नथो रजक, प्रेम प्रकाश शर्मा, मुकेश कुमार राय, डॉक्टर फुलेना, अवध शर्मा, मनोज सिंह, पंकज सिंह सहित जदयू के हजारों कार्यकर्ता इस आभार यात्रा में शामिल हुए।