Sun. Jul 20th, 2025

भगवानपुर में पेड़ से गिरकर किसान की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

 

भगवानपुर (बेगूसराय)

तेयाय ओपी क्षेत्र के रघुनंदनपुर गांव में एक किसान का पेड़ से गिरने के कारण मौत का समाचार प्रकाश में आया है।

खबरों के अनुसार उक्त गांव निवासी स्व नागों साह के लगभग 68 वर्षीय पुत्र समाजिक कार्यकर्ता सह रघुनंदनपुर दूग्ध उत्पादक सहयोग समिति कार्यकारणी सदस्य रामसागर साह आज सुबह लगभग नौ बजे आम तोड़ने अपने गाछी गये थे। वे गाछ पर चढ़कर आम तोर ही रहे थे तभी पैर फिसलने से वे गाछ पर से नीचे ज़मीन पर गिर पड़े।

गाछ से गिरने की खबर मिलते ही परिजन घटना स्थल पर पहुंचे तथा उनकी गम्भीर हालत को देखते हुए तुरंत तेघरा बाजार स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने उनकी गम्भीर हालत को देखते हुए रेफ़र कर दिया। तत्पश्चात परिजन उन्हें बरौनी स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

उनकी मौत की खबर मिलते ही परिजनों में जहां कोहराम मच गया, वहीं गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पत्नी शकुंतला देवी पति की मौत की खबर सुनते ही छाती पीट पीट कर दहाड़ मारकर रोने लगी। वहीं परिवार के अन्य सदस्यों ने भी दहाड़ मारकर रोने लगे।

मृतक के तीनों पुत्र विदेश में रहते हैं तथा गांव में अच्छा खासा खेती भी है। मृतक के दो पुत्र वर्तमान में भी प्रदेश में ही है। घटना की सूचना मिलते ही तेयाय ओपी प्रभारी राजेश कुमार ठाकुर के नेतृत्व में अन्य पुलिस बल मृतक के घर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण हेतू सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया है।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed