Sun. Jul 20th, 2025

बेगूसराय :: एसपी कार्यालय में 90 फरियादियों की सुनी गई बात, किया गया निवारण

 

बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।

आज गुरुवार को पुलिस कार्यालय बेगूसराय में पुलिस कप्तान बेगूसराय द्वारा जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों की फरियाद सुनी गयी।

आज गुरुवार को 90 लोगों की फरियाद, एक – एक कर हर फरियादियों से मिलकर पुलिस कप्तान के द्वारा समस्या सुनी गयी और इस दौरान संबंधित अधिकारियों को जनसमस्या के त्वरित निस्तारण हेतु आवश्यक निर्देश भी दिए गये हैं ।

इस जनता दरबार में पुलिस उपाधीक्षक ( मुख्यालय ) , श्रीमती निशित प्रिया भी उपस्थित थे , जिन्हें जनता के समस्याओं को निष्तारित करने हेतु निर्देशित किया गया ।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed