बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।
शहीद सुखदेव सिंह समन्वय समिति कार्यालय में पूर्व प्राचार्य बास्की नाथ सिंह एवं पूर्व प्राचार्य राजेंद्र प्रसाद सिंह की श्रद्धांजलि सभा एक साथ शहीद सुखदेव सिंह समन्वय समिति, सर्वोदय नगर सुखदेव सभागार में मनाई गई। जिसकी अध्यक्षता शिक्षक नेता अमरेंद्र कुमार सिंह ने की।
अपने अध्यक्षीय संबोधन में शिक्षक नेता अमरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि बास्की बाबू से मेरा व्यक्तिगत संबंध मेरे पूज्य पिताजी कॉमरेड सुखदेव बाबू से लगाव के कारण दोनों प्राचार्य से मेरा व्यक्तिगत संबंध था। दोनों व्यक्ति को मेरा सत सत नमन।
इस अवसर पर नगर निगम के पूर्व मेयर आलोक अग्रवाल ने कहा कि बास्की नाथ सिंह और राजेंद्र प्रसाद सिंह दोनों प्राचार्य को मेरा शत-शत नमन। बास्की बाबू माध्यमिक शिक्षक संघ के नेता भी रह चुके हैं। ऐसे महान शिक्षाविद शिक्षक को शत-शत नमन।
दधिचि देहदान समिति के जिला अध्यक्ष सुशील कुमार राय ने कहा कि बास्की बाबू और पूर्व प्राचार्य राजेंद्र प्रसाद सिंह दोनों को मैं अपने संगठन की ओर से शत-शत नमन करता हूं।
राजेंद्र अधिवक्ता जे० पी सेनानी के जिला अध्यक्ष ने कहा कि प्राचार्य बास्की बाबू और प्राचार्य राजेंद्र प्रसाद सिंह दोनों को आकस्मिक निधन पर श्रद्धांजलि देते हुए उनको नमन करता हूं।
इस अवसर पर निलेश कुमार छात्र नेता, मुरारी कुमार, अभिषेक पाठक, कामेश्वर प्रसाद राय, गुलशन कुमार, छात्रा आंचल कुमारी, छात्रा आनाया कुमारी, नाथों शॉ , महिला सेल की सचिन सुनीता देवी अनेकों ने दोनों को श्रद्धांजलि अर्पित की।