Fri. Jul 18th, 2025

बेगूसराय की शालिनी वर्मा खेलो इंडिया यूथ गेम के लिए चयनित, जिला एवं प्रखंडों में खुशी की लहर

बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।

समाहरणालय स्थित जिला पदाधिकारी कार्यालय प्रकोष्ठ में खेलो इंडिया यूथ गेम 2021 में भाग लेने वाले खिलाड़ी एवं कोच को अग्रिम जीत की बधाई दिए। जिला पदाधिकारी रोशन कुशवाहा के द्वारा अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में चयनित बालिका कुश्ती खिलाड़ी शालिनी वर्मा एवं एन आई एस कोच कुंदन कुमार ठाकुर को बुके दे कर अग्रिम बधाई देते हुए कहा कि बेगूसराय के लिए गर्व की बात है।

बेगूसराय से प्रथम बालिका कुश्ती खिलाड़ी का चयन खेलो इंडिया यूथ गेम के लिए किया गया है। बहुत ही खुशी की बात है मैं आशा करता हूं कि जिस तरह राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किए हैं उसी प्रकार खेलो इंडिया में भी बेगूसराय के साथ-साथ राज्य का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करें।

वही प्रशिक्षण से संबंधित वार्तालाप के दौरान खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रशिक्षण के संबंध में बात हुई जिसमें खिलाड़ियों द्वारा बेगूसराय में एकलव सेंटर खोलने की बात कही गई। पूर्व से स्वीकृत बेगूसराय में कुश्ती प्रशिक्षण केंद्र एकलव सेंटर खोलने का आश्वासन दिए।

जिला कुश्ती संघ के सचिव सह एन आई एस कोच कुन्दन कुमार ठाकुर ने बताया कि चयनित खिलाड़ी खेलो इंडिया यूथ गेम 2021 का आयोजन  4 जून से 13 जून 2022 तक हरियाणा में आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेगी। जिसमें बेगूसराय जिले के बखरी प्रखंड के सलोना निवासी मुकेश स्वर्णकार की पुत्री चांदनी वर्मा अपनी उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे।

उन्होंने यह भी बताएं कि इससे पूर्व भी बाल अकबर में मोती कुमार यादव खेलो इंडिया में भाग ले चुके हैं। दोनो कई बार राज्य में गोल्ड मेडलिस्ट हैं एवं राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी। हमें आशा है कि खेलो इंडिया में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पदक प्राप्त करेंगे।

खेलो इंडिया में चयनित होने पर अग्रिम बधाई देने में बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के संयुक्त सचिव डॉ सुरेश प्रसाद राय, कोषाध्यक्ष डॉक्टर रंजन चौधरी, विक्रांत भास्कर , बिहार कुश्ती संघ के अध्यक्ष श्री विशाल सिंह, महासचिव विनय कुमार सिंह, कार्यालय सचिव विजय कुमार, खेल पदाधिकारी सह उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा बेगूसराय श्री निशांत कुमार ,मेडिकल टीम के सुशील कुमार, नंदन कुमार, मणिकांत, दीपक कुमार दीप, संदीप कुमार ,राहुल कुमार, पंकज कुमार पंडित ,सुजीत कुमार ,अमरदीप कुमार, विजय पोदार, सुधीर इत्यादि है।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed