Fri. Jul 18th, 2025

स्मृति दिवस पर याद किए गए फिल्मी दुनिया के बादशाह पृथ्वीराज कपूर

बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।

आज पृथ्वीराज कपूर की 50 वीं स्मृति दिवस शहीद सुखदेव सिंह समन्वय समिति सुखदेव सभागार, सर्वोदय नगर, बेगूसराय में मनाई गई। जिसकी अध्यक्षता शिक्षक नेता अमरेंद्र कुमार सिंह ने की।

अपने अध्यक्षीय संबोधन में उन्होंने कहा कि वे 3 नवंबर 1906 को बॉलीवुड और रंगमंच अभिनय के इतिहास पुरुष पृथ्वीराज कपूर का जन्म अविभाजित भारत के पंजाब प्रांत में हुआ था। आज उनकी स्मृति दिवस पर अपना विचार व्यक्त किया और उनको शत-शत नमन किया।

इस अवसर पर फिल्म अभिनेता अमिय कश्यप ने कहा कि मुंबई के शान पृथ्वीराज कपूर जिन्होंने मुंबई में पृथ्वी थिएटर का स्थापना किया। उनकी प्रसिद्ध फिल्म मुग़ल-ए-आज़म। प्रमुख फिल्मों में से एक है। पृथ्वीराज कपूर को दिनकर फिल्म सिटी की ओर से शत-शत नमन। अमिया कश्यप ने कहा ऐसे महान कलाकार को हर कलाकार उनके मार्ग पर चलें।
इस अवसर पर कवि एवं गीतकार प्रफुल्ल चंद्र मिश्र ने कहा की पेशावर की एडवर्ड कॉलेज से स्नातक करने के बाद कानूनी शिक्षा प्राप्त कर थियेटर की दुनिया में प्रवेश किया। ऐसे महान विभूति कलाकार को मेरी ओर से शत-शत नमन।

महिला सेल की सचिव सुनीता देवी ने कहा कि पृथ्वीराज कपूर आज रहते तो फिल्म जगत की और कुछ बात होती उन्हें मेरा शत शत नमन।

राजेंद्र महतो अधिवक्ता जेपी सेनानी ने कहा भी अपना विचार व्यक्त किया। इस अवसर पर अनिकेत कुमार पाठक , छात्रा आंचल कुमारी आदि ने अपने विचार व्यक्त किया।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed