Wed. Feb 12th, 2025

बेगूसराय :: 250वीं जयंती पर याद किए गए समाज सुधारक राजा राममोहन राय

बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।

शहीद सुखदेव सिंह समन्वय समिति सुखदेव सभागार सर्वोदय नगर में राजा राममोहन राय की 250वी जयंती मनाई गई। इसकी अध्यक्षता शिक्षक नेता अमरेंद्र कुमार सिंह ने की।

अध्यक्षीय संबोधन में शिक्षक नेता अमरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि राजा राममोहन राय महान समाज सुधारक थे, जिन्होंने तत्कालीन भारतीय समाज को आधुनिक बनाने का प्रयास किया।

इस अवसर पर साहित्यकार चंद्रशेखर चौरसिया ने कहा कि राजा राम मोहन राय महान समाज सुधारक थे। जिन्होंने समाज की मौजूदा कुप्रथा सती प्रथा, जाति प्रथा, बाल विवाह, ऐसे कई कार्य को बंद करबाए।

इस अवसर पर महिला सेल के सचिव सुनीता देवी ने कहा कि राजा राममोहन राय ना केवल सती प्रथा और बाल विवाह के विरुद्ध आवाज उठाई बल्कि महिला शिक्षा, विधवा विवाह के लिए भी काम किया था। ऐसे महान समाज सुधारक को शत-शत नमन।

इंजीनियर आलोक कुमार ने कहा कि राजा राममोहन राय ने सामाजिक और आधुनिक नवजागरण के लिए ब्रह्म समाज की स्थापना की। ऐसे महान समाजसेवी को शत-शत नमन।

राजेंद्र महतो अधिवक्ता जेपी सेनानी ने कहा कि राजा राममोहन राय समाज को सुधारने के लिए संघर्ष करते रहे। ऐसे समाज सुधारक को शत-शत नमन। इस अवसर पर छात्रा आंचल कुमारी ने कहा कि उन्होंने महिलाओं के उत्थान के लिए सतत प्रयास करते रहे, और महिला और देश को सती प्रथा और बाल विवाह से मुक्त कराया। वे शिक्षा के पुरजोर , हितैषी थे। उन्होंने हिंदू कॉलेज और वेदांता कॉलेज की स्थापना की।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed