Fri. Jul 18th, 2025

बेगूसराय :: आजादी के अमृत महोत्सव पर क्रीड़ा भारती ने निकाली भारत प्रदक्षिणा बाइक रैली

बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।

@ बीहट बड़ी दुर्गा स्थान से बाइक रैली निकलकर खगड़िया नर्सिंग कॉलेज पर पहुंचकर संपन्न हुई।

@ पटना से आए हुए बाइकर्स का स्वागत बीहट मंदिर समिति के द्वारा किया गया।

आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित किए जा रहे हैं क्रीड़ा भारती के द्वारा राष्ट्र की प्रदक्षिणा कार्यक्रम का शुभारंभ आज बीहट बड़ी दुर्गा स्थान से किया गया। जिसका शुभारंभ हरी झंडी दिखाकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संघचालक सुशील कुमार, भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राज किशोर सिंह, बिहट नगर परिषद के निवर्तमान अध्यक्ष अशोक सिंह, भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष सुनील सिंह, मंदिर प्रशासन के बुल्लू सिंह एवं नितेश कुमार के द्वारा किया गया।

इससे पूर्व प्रदक्षिणा कार्यक्रम में शामिल टीम के द्वारा मां भारती एवं हनुमान जी के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष राज किशोर सिंह ने कहा कि क्रीड़ा भारती का यह अनूठा प्रयास देश में खेल खिलाड़ियों एवं युवाओं में नए उत्साह का संचार करेगा। आने वाले समय में युवाओं का भविष्य उज्जवल है।

क्रीड़ा भारती ने इस कार्यक्रम के माध्यम से पूरे देश को एक सूत्र में पिरोने का कार्य किया है जो स्वयं में एक अनुपम कार्य है।
बाइक टीम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संघचालक सुशील कुमार ने कहा कि भारत प्रदक्षिणा की संकल्पना प्राचीन काल में आदि गुरु शंकराचार्य ने की थी। जिसे आगे चलकर युवाओं के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद जी ने साकार किया था और वर्तमान में इसे क्रीड़ा भारती राष्ट्र की वंदना कार्यक्रम के साथ साकार करने जा रही है। पूरे देश में एक साथ इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन करना बड़े ही गौरव और सम्मान की बात है।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए क्रीड़ा भारती के जिला मंत्री रणधीर कुमार ने कहा कि क्रीड़ा भारती का यह कार्यक्रम राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित किया जा रहा है। जिसमें 225 जगहों से एक साथ एक समय और एक दिन दुपहिया वाहन पर भारत प्रदक्षिणा कार्यक्रम निकल रही है।

बेगूसराय में यह कार्यक्रम बिहट शक्तिपीठ बड़ी दुर्गा स्थान से निकलकर जीरो माइल, सुभाष चौक, हर हर महादेव चौक, पटेल चौक, शहीद स्थल, नगर निगम चौक, काली स्थान चौक, खातोंपुर चौक, पटेल चौक बलिया, बलिया स्टेशन होते हुए साहेबपुर कमाल, अकहा कुरहा होकर खगड़िया श्यामलाल नर्सिंग कॉलेज पर जाकर संपन्न हुई। बिहट से खगरिया के बीच 55 किलोमीटर की यात्रा काफी सुखद और शानदार तरीके से संपन्न की गई। जिसके मध्य में पड़ने वाले महापुरुषों की तस्वीरों पर माल्यार्पण किया गया। प्रदक्षिणा कार्यक्रम के आगे आगे भारत माता की तस्वीर एवं राष्ट्रीय ध्वज के साथ रथ चल रहा था। जिसके पीछे कतार में क्रीड़ा भारती के कार्यकर्ता दुपहिया वाहन पर तिरंगा और क्रीड़ा भारती ध्वज के साथ चल रहे थे।

क्रीड़ा भारती के प्रांत मंत्री अमित ठाकुर ने खगड़िया में बेगूसराय टीम एवं बीहट में दक्षिण बिहार टीम का स्वागत करते हुए कहा कि क्रीड़ा भारती का प्रयास है कि देश में राष्ट्र भावना का भाव रखने वाले खिलाड़ियों का निर्माण किया जाए। यह कार्यक्रम एक अनुपम कार्यक्रम है। जिसमें कई संगठनों का सहयोग प्राप्त हुआ है।

कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु उत्तर बिहार प्रांत के छपरा, वैशाली, बेगूसराय, खगड़िया, नवगछिया, कटिहार एवं पूर्णिया जिले के कार्यकर्ताओं को हम शुभकामना और आभार प्रकट करते हैं साथ ही दक्षिण बिहार के कार्यकर्ताओं के प्रति भी आभारी हैं जो पटना से चलकर बिहट नगरी तक इस कार्यक्रम को लेकर पहुंचे हैं। आगे भी क्रीड़ा भारती का इस तरह का कार्यक्रम जारी रहेगा।

दक्षिण बिहार प्रांत के प्रांत मंत्री अवधेश कुमार ने कहा कि बेगूसराय की क्रांतिकारी धरती पर उत्तर बिहार प्रांत के स्वागत से आह्लादित करने वाला है क्रीड़ा भारती इसी प्रकार के कार्यक्रम लेकर आप तमाम लोगों के बीच आती रहेगी आप तमाम लोगों का सहयोग अपेक्षित है।

बेगूसराय जिले में इस कार्यक्रम के संयोजक रोशन कुमार ने कहा कि बेगूसराय जिले में इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला कार्यवाह राजू जी, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, हिंदू जागरण मंच, बिहट बड़ी दुर्गा मंदिर के सदस्य, ताइक्वांडो संघ, बेगूसराय शारीरिक शिक्षक संघ, बेगूसराय के शिक्षक साथियों का सहयोग प्राप्त हुआ है जिसके कारण 50 से ऊपर की संख्या में बाइकर्स की टीम बेगूसराय से निकलकर खगड़िया तक पहुंची है, रास्ते में कई जगह शीतल पेयजल की व्यवस्था स्थानीय कार्यकर्ताओं के द्वारा की गई है। इसके लिए क्रीड़ा भारती बेगूसराय परिवार सभी के प्रति आभार प्रकट करती है।

कार्यक्रम में क्रीड़ा भारती के जिला सह मंत्री बाबुल कुमार, मीडिया प्रभारी सह प्रवक्ता सुरेंद्र किशोरी, हिंदू जागरण मंच के प्रांत मंत्री गोपाल कुमार, प्रांत अधिकारी राहुल पाठक, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला मंत्री सोनू सरकार, जिला अध्यक्ष मुकेश कुमार, जिला संपर्क प्रमुख मिलन कुमार, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य अजीत चौधरी, नगर मंत्री पुरुषोत्तम कुमार, प्रांत कार्यसमिति सदस्य आदित्य कुमार, जिला खेल संयोजक विश्वजीत कुमार, शिक्षक अमित कुमार, धीरज कुमार, कृष्ण कुमार, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर कार्यवाह अभिनव कुमार, बेगूसराय खंड कार्यवाह नीरज हिंदुस्तानी, क्रीड़ा भारती के मटिहानी प्रखंड संयोजक अमन कुमार, ताइक्वांडो के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सौरव कुमार, क्रीड़ा भारती की प्रांतीय पदाधिकारी पिंकी कुमारी, बबीता कुमारी, आरती कुमारी, राजकुमार, गोलू जी, अभिजीत, सहित दर्जनों खिलाड़ी मौजूद थे।

भारत प्रदक्षिणा कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में आए हुए अतिथियों एवं दक्षिण बिहार प्रांत की टीम का स्वागत मंदिर प्रशासन के बुल्लू सिंह,नितेश कुमार, चंदन कुमार, क्रीड़ा भारती के प्रांत मंत्री अमित ठाकुर एवं जिला मंत्री रणधीर कुमार के द्वारा अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed