Wed. Feb 12th, 2025

विकासशील इंसान पार्टी युवा मोर्चा के कार्यकर्ता ने किया आक्रोश पूर्ण प्रदर्शन

बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।

बेगूसराय में सीवरेज प्लान के तहत खोदी गई सड़कों की बरसात आने से पूर्व मरम्मत की मांग को लेकर उबले विकासशील इंसान पार्टी युवा मोर्चा के कार्यकर्ता। कार्यकर्ताओं ने वीर कुंवर सिंह चौक पर आक्रोश पूर्ण प्रदर्शन के माध्यम से संबंधित विभाग को काम पूरा करने का अल्टीमेटम दिया।

मौके पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए विकासशील इंसान पार्टी युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष समीर सिंह चौहान ने कहा कि पन्हास, मुंगेरी गंज, पावर हाउस रोड, स्टेशन रोड और अन्य कई सड़कों को सीवरेज पाइप बिछाने के नाम पर तोड़ दिया गया है। बरसात के आने में मात्र 1 महीने का समय बचा हुआ है। सड़कों के तोड़े जाने से बेगूसराय में जाम की स्थिति लगातार बनी रहती है। बुडको के काम की धीमी रफ्तार को देखते हुए बरसात आने से पहले सड़कों के मरम्मत का होना संभव प्रतीत नहीं होता है। सड़कों की यही स्थिति अगर बरसात में रही तो शहर की स्थिति नारकीय हो जाएगी।

सड़क से गुजरने वाले को भारी फजीहत का सामना करना पड़ेगा। हम लोग बरसात आने से पहले सभी सड़कों की मरम्मत करने की मांग करते हैं।

मांग की पूर्ति नहीं होने पर विकासशील इंसान पार्टी युवा मोर्चा के कार्यकर्ता आमरण अनशन करने को मजबूर होंगे।

मौके पर रोहित यादव, अखिलेश सहनी, बमबम राम, सुनील पासवान, अनिरुद्ध साहनी, मोहम्मद अशरफुल के साथ दर्जनों लोगों ने बरसात से पहले सड़कों की पूर्ण मरम्मत करने की मांग रखी।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed