बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।
पटना के अटल पथ दीघा के पार्टी लॉज में 13 , 14 एवं 15 मई को बिहार राज्य कराटे प्रतियोगिता 2022 का आयोजन किया गया इस प्रतियोगिता में बेगुसराय जिला से कुल 32 बालक एवं बालिका ने भाग लिया ।
जिला कराटे संघ ,बेगूसराय के महासचिव सह कोच गोविन्द कुमार ने बतलाया की राज्य कराटे प्रतियोगिता में 6 स्वर्ण, 8 रजत एवं 15 काँस्य पदक प्राप्त कर अपना दबदबा बनाया।
बिहार राज्य कराटे प्रतियोगिता स्पर्धा में
बालिका वर्ग में – राजश्री 9 वर्ष आयु +23 किलो भार में (रजत), पायल गौतम 10 वर्ष की आयु +३०किलो भार वर्ग में(काँस्य) ,खुशबू कुमारी 10 वर्ष की आयु में -25 किलो भार वर्ग में (रजत) ,शिवानी कुमारी 13 वर्ष आयु -45 किलो भार में (रजत)
अंकिता कुमारी 13 वर्ष आयु +45 भार वर्ग में(काँस्य) ,काजल कुमारी 15 वर्ष आयु -40 किलो भार वर्ग में(काँस्य) ,कोमल कुमारी 15 वर्ष आयु -52 किलो भार वर्ग में(काँस्य) ,रिमझिम कुमारी 15 वर्ष आयु -54 किलो भार वर्ग में(काँस्य) ,आस्था 16 वर्ष आयु -53 किलो भार वर्ग में(स्वर्ण), सोनी कुमारी अंडर 21 वर्ष +68 किलो भार वर्ग में(स्वर्ण) , एवं सोनी कुमारी सीनियर +68 किलो भार वर्ग में(स्वर्ण) एवं काता स्पर्धा में रिमझिम कुमारी 15 वर्ष आयु में रजत पदज हासिल की।
बालक वर्ग में – शिवांशु सुमन 14 वर्ष आयु-57 किलो भार वर्ग में (काँस्य),चन्दन कुमार 14 वर्ष आयु -45 किलो भार वर्ग में(काँस्य) , विवेक कुमार 14 वर्ष आयु 21 किलो भार वर्ग में (रजत),आदित्य राज 15 वर्ष आयु-63 किलो भार वर्ग में(रजत), गौतम कुमार 13 वर्ष आयु-40 किलो भार वर्ग में(काँस्य) ,नविन चंद्र सह 13 वर्ष आयु+45 किलो भार में(काँस्य) ,निशांत कुमार 12 वर्ष आयु +40 किलो भार वर्ग में(काँस्य) ,मानष पटेल 11 वर्ष आयु+35 किलो भार वर्ग में (काँस्य), एकलव्य कुमार 9 वर्ष आयु+23 किलो भार वर्ग में(स्वर्ण) ,सक्षम 9 वर्ष आयु 27 किलो भार वर्ग में(रजत) ,आशीष कुमार सिंह 16 वर्ष आयु+76 किलो भार वर्ग में(काँस्य) ,गौतम कुमार अंडर 21वर्ष आयु में -60 किलो भार वर्ग में(काँस्य) ,आशीष कुमार 18 वर्ष आयु +84 किलो भार वर्ग में (स्वर्ण),रोहित कुमार अंडर 21 वर्ष आयु -55 किलो भार वर्ग में (स्वर्ण),गौतम कुमार सीनियर –60किलो भार वर्ग में (काँस्य) एवं काता स्पर्धा में रोहित कुमार 18 वर्ष आयु में (रजत)पदक प्राप्त कर बेगुसराय का नाम रौशन किया।
सब जूनियर एवं कैडेट बालक कोच रवि कुमार, जूनियर एवं सीनियर बालक कोच राजीव कुमार एवं बालिका टीम कोच गोविन्द कुमार थे।
देर शाम कराटे टीम बेगुसराय रेलवे स्टेशन पर पहुँची। टीम के स्वागत के लिए मौके पर जिला कराटे संघ बेगूसराय के अध्यक्ष दिलीप कुमार सिन्हा ,प्रकाश कुमार सिन्हा, ने खिलाड़ियों को मिठाई खिला कर और अभिवादन कर स्वागत किया।