बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।
बेगूसराय के निर्वतमान जिलाधिकारी के विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन बरौनी रिफाइनरी टाउनशिप स्थित सूरज भवन मे किया गया। बरौनी तेलशोधक मजदूर यूनियन के संयोजकत्व मे आयोजित इस समारोह मे जिले के विभिन्न संगठनो , चिकित्सको व समाजसेवियो ने हिस्सा लिया।
बेगूसराय जिला ताइक्वांडो संघ ने भी जिलाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा का स्वागत बुके से किया। जिलाध्यक्ष रजनीश रंजन ने कहा कि श्री वर्मा ताइक्वांडो खेल के सच्चे शुभचिन्तको मे से रहे है। ताइक्वांडो खेल के विविध आयोजनो मे उनकी सार्थक उपस्थिति व मार्गदर्शन को खिलाडी को बेहतर प्रदर्शन हेतु प्रेरित किया। उपाध्यक्ष साइमन मूर्मू ने कहा कि श्री वर्मा हमेशा खेल व खिलाडी को आगे बढाते रहे। ताइक्वांडो खेल से तो इनका विशेष लगाव था।
जिला ताइक्वांडो संघ के सचिव नन्दू कुमार श्री वर्मा के शानदार कार्यकाल को याद करते हुए कहते है कि एकलव्य सेटर के चयन मे भी इन्होने निष्पक्ष भाव से काम किया। ताइक्वांडो खेल के विकास हेतु सदैव प्रयत्नशील रहे।
इस अवसर पर जिला ताइक्वांडो संघ के कार्यकारिणी सदस्य वागीश आनन्द, अंतर्राष्ट्रीय खिलाडी सौरव कुमार, श्याम कुमार समेत काफी संख्या मे खिलाडी श्री वर्मा के स्वागत व सम्मान समारोह मे उपस्थित थे।