Fri. Jul 18th, 2025

विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर बरौनी रिफ़ाइनरी ने जागरूकता अभियान का किया आयोजन

 

बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।

बरौनी रिफ़ाइनरी ने विश्व स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य में हितधारकों के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। श्री आर के झा, कार्यपालक निदेशक एवं रिफ़ाइनरी प्रमुख ने श्री तरुण कुमार बिसई, मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन) की उपस्थिति में बरौनी रिफ़ाइनरी अस्पताल के डॉक्टर और सहायक कर्मियों से मुलाक़ात की तथा बरौनी रिफ़ाइनरी में स्वस्थ वातावरण बनाए रखने हेतु प्रेरित किया।

उन्होने कहा कि, “स्वस्थ कर्मचारी ही कॉर्पोरेशन को स्वस्थ और लाभप्रद बना सकतें हैं। इस लक्ष्य में आप सभी की भूमिका महत्वपूर्ण है। सभी कर्मचारियों और अन्य हितधारकों को स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से प्रेरित करें।“ इस अवसर पर उन्होने अस्पताल में भर्ती मरीजों से भी मुलाक़ात की और उनके बीच फल का वितरण किया।

स्कूल के बच्चों को स्वस्थ जीवन की ओर प्रेरित करने हेतु, बीआर डीएवी और केन्द्रीय विद्यालय के बच्चों हेतु विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कक्षा 4 से 5 के बच्चों के लिए “हमारी धरती, हमारा स्वास्थ्य” विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता और कक्षा 6 से 10 के बच्चों हेतु निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिताओं के विजेता बच्चों को डॉ हरीश दसरी, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी और डॉ पार्थ सारथी मण्डल, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर स्कूल के प्राचार्य, श्री के के सिन्हा, बीआर डीएवी और श्री उमेश पाण्डेय, केवी आईओसी और अन्य शिक्षक उपस्थित थे।

संध्या को टाउनशिप की महिलाओं हेतु स्वास्थ्य जागरूकता कार्यशाला का आयोजन जुबली हॉल में किया गया। कार्यशाला में महिलाओं को स्वस्थ परिवार के मूल स्तंभों की जानकारी दी गई। उन्हे परिवार के सदस्यों को स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के प्रेरित करने हेतु मूल उपायों से अवगत करवाया गया। साथ ही महिलाओं के स्वास्थ्य संबन्धित समस्याओं पर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम का समन्वय बरौनी रिफ़ाइनरी अस्पताल के द्वारा किया गया।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed