Wed. Mar 25th, 2026

गढ़हरा में विदाई समारोह का किया गया आयोजन

 

गढ़हरा, बेगूसराय, रविशंकर झा।।

ई.सी रेलवे अंतर्गत पावर हाउस गढ़हरा में सेवारत सीनियर टेक्नीशियन प्रह्लाद कुमार गुप्ता के सेवानिवृति के मौक़े पर गुरुवार की शाम विदाई समारोह का आयोजन किया गया। मौके पर सीनियर सेक्शन इंजीनियर संजय कुमार ने कहा कि गुप्ताजी का कार्य कर्मचारियों के लिए अनुसरणीय है।

उन्होंने कहा कि पूरे 42 साल की नौकरी में गुप्ता जी सदैव सुरक्षा व संरक्षा पर ध्यान केंद्रित कर रेल सेवा किये। वे मन वचन और कर्म से निष्ठापूर्वक समर्पित रहे।वहीं ईसीआरकेयू के सोनपुर मंडल अध्यक्ष शिव प्रसाद यादव ने कहा कि गुप्ताजी रेल यूनियन में भी अपने पद का पूर्णतः सदुपयोग करते हुए रेलकर्मियों के हित में कार्य किया।

कार्यक्रम का संचालन सीओएस राम कुमार झा ने किया। विदाई समारोह के मौके पर डी.के झा, डॉ बी प्रसाद, टीएन सिंह, विकास चंद्र सिन्हा, जीवानंद मिश्रा, मनीष कुमार, नप बीहट के उपमुख्य पार्षद धर्मेन्द्र सिंह, सुबोध कुमार, राजो पासवान, रंजीत कुमार, पूर्व सरपंच राजन चौधरी, जलज गुप्ता आदि ने अपने-अपने विचार को रखते हुए गुप्ता जी को भावभीनी विदाई दिया।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed