बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।
शहीद सुखदेव सिंह समन्वय समिति के तत्वधान में सुखदेव सभागार सर्वोदय नगर में जनमानस के लोकप्रिय चिकित्सक डॉक्टर पी गुप्ता की जयंती मनाई गई। जिसकी अध्यक्षता शिक्षक नेता अमरेंद्र कुमार सिंह ने की।
इस अवसर पर बेगूसराय के महान चिकित्सक डॉ शशिभूषण शर्मा जी को पी गुप्ता के जयंती के अवसर पर चादर और फूल माला से सम्मानित किया गया। शशि भूषण शर्मा जी को सम्मानित करने वाले शिक्षक नेता अमरेंद्र कुमार सिंह, सीपीआई के नेता ललन सिंह, दधिचि देहदान समिति के जिला अध्यक्ष सुशील कुमार राय, कवि शिक्षक अलख निरंजन चौधरी , मोहम्मद जुल्फिकार अली समाजसेवी , चंद्रशेखर चौरसिया, महिला सेल सचिव सुनीता देवी, इंजीनियर खुशी सिंह, अधिवक्ता राजेंद्र महतो जेपी सेनानी, प्रिंसी कुमारी और भी कई गणमान व्यक्ति मौजूद थे।
अपने अध्यक्षीय संबोधन करते हुए शिक्षक नेता अमरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि जयंती और पुण्यतिथि किसी के बस की बात नहीं है। डॉक्टर पी गुप्ता की जयंती इस बात की करी है। डॉक्टर पी गुप्ता को बेगूसराय के धरती पर लाने वाले में कॉमरेड चंद्रशेखर सिंह, कामरेड सुखदेव सिंह, कॉमरेड देवकी सिंह, कामरेड सूर्य नारायण सिंह अनेकों ने अपना पूरा सहयोग डॉक्टर पी गुप्ता को दिया।
डॉक्टर पी गुप्ता का पूरा नाम पियुशेंदु गुप्ता था। उनका जन्म आज ही के दिन 1926 को पटना में हुआ था। उनका लालन-पालन संभ्रांत परिवार में हुआ। मेरे पिता कॉमरेड सुखदेव सिंह से उनका बहुत लगाव था। इसी कारण हम लोगों का मिलना जुलना लगा रहता था। ऐसे महान धरती के पुत्र पी गुप्ता को शत शत नमन।
इस अवसर पर सम्मानित सदस्य डॉ शशि भूषण शर्मा जी ने अपने संबोधन में कहा कि डॉक्टर पी गुप्ता जनमानस के लोकप्रिय चिकित्सक, समाजवादी चिंतन धारा के महान सर्जन थे। इतना ही नहीं बल्कि इन्हीं की वजह से आज बेगूसराय में संस्कृत कार्यक्रम है।
दधिचि देह दान समिति के जिला अध्यक्ष सुशील कुमार राय ने कहा कि ऐसे धरतीपुत्र डॉक्टर पी गुप्ता सदा गरीबों के मसीहा थे। इस अवसर पर मोहम्मद जुल्फिकार अली ने कहा कि डॉ पी गुप्ता को भुलाए नहीं भूल सकते क्योंकि वह धरती के एक मसीहा और गरीबों के दुख दर्द में सहयोगी थे।
डॉक्टर चंद्रशेखर चौरसिया साहित्यकार ने कहा कि डॉ पी गुप्ता बेगूसराय के जनमानस में ऐसा छाप छोड़ गए हैं जो भुलाए नहीं भूल सकते। ऐसे महान डॉक्टर पी गुप्ता को अपनी ओर से, अपने संगठन की ओर से सत सत नमन करता हूं।
इस अवसर पर अलख निरंजन चौधरी उर्फ कवि ने कहा कि डॉक्टर पी गुप्ता बेगूसराय के गरीबों के मसीहा थे। जिनका कोई नहीं था उनके डॉ पी गुप्ता थे। इस अवसर पर सीपीआई के नेता एवं फोटोग्राफर ललन सिंह ने कहा कि डॉ पी गुप्ता गरीबों, किसानों, अशिक्षितों एवं अल्पसंख्यक के मसीहा थे। ऐसे महान डॉक्टर, डॉक्टर पी गुप्ता को मैं अपने पार्टी की ओर से एवं व्यक्तिगत रूप से उनको शत-शत नमन करता हूं।
पी गुप्ता के जयंती पर अपना विचार व्यक्त करने वाले में राजेंद्र महतो अधिवक्ता जेपी सेनानी जिला अध्यक्ष, सुनीता देवी महिला सेल सचिव, प्रिंसी कुमारी, इंजीनियर खुशी सिंह, छात्र आंचल कुमारी, छात्र नेता अनिकेत पाठक, छात्रा आनाया गौतम आदि ने अपना विचार व्यक्त किया।