Thu. Apr 24th, 2025

पिता के डांटने से घर छोड़कर भागा बच्चा :: परिजन हैरान-परेशान

मुंगेर ::–

प्रेम कुमार/ पल्लव कुमार :-

आधुनिकता जितने फायदेमंद है उतना ही नुकसानदेह भी है। आजकल के कम उम्र के बच्चे अपने को पता नहीं क्या समझने लगे है कि बड़ों की छोटी डांट भी सहन नहीं कर पाते हैं। और घर छोड़ कर भाग जाते हैं।
ऐसी ही घटना मुंगेर जिले के बरियारपुर बस्ती गांव की है।इस गांव के निवासी वितरण मंडल के 14 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार जो क्लास 9 का स्टूडेंट है। 23 मार्च को सुबह 9:00 बजे स्कूल के लिए निकला था। जब देर शाम घर वापस नहीं आया तब उसके माता पिता नीतीश को ढूंढने के लिए स्कूल गए।जहां उन्हें पता चला कि नीतीश आज स्कूल आया ही नहीं था। उसके बाद काफी खोजबीन किया गया, लेकिन लड़के का पता नहीं चल सका।
अंत में थक हारकर माता- पिता बरियारपुर थाने में जाकर बच्चे के गुम होने की शिकायत दर्ज करवाई। बरियारपुर थाना प्रभारी राजीव कुमार रंजन ने केस नंबर 352/19 दर्ज कर बच्चे को खोजने की कार्रवाई शुरू कर दी। लेकिन एक हफ्ता हो जाने के बाद भी अभी तक लड़के का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
नीतीश ब्लू रंग का जींस पैंट, पुराना लाल रंग का चमकदार फूल शर्ट एवं लाल रंग का हवाई चप्पल पहने हुए हैं। इसका कद 4 फुट 6 इंच का है।
बच्चे के माता-पिता का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। इसके परिजन ने आम जनों से अपील की है कि अगर बच्चा कहीं दिख जाए तो कृपया
मोबाइल नंबर
620 4257342
75 42918825
9304434901
पर जरूर सूचना दें।

बच्चे का सूचना देने वाले या उसे घर तक पहुंचाने वाले को परिजन के द्वारा उचित इनाम भी दिया जाएगा।

 

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed