Mon. Jul 21st, 2025

भगवानपुर, बेगूसराय में पुलिस का फ्लैग मार्च, सैकड़ों लीटर ताड़ी किया विनष्ट

 

भगवानपुर, बेगूसराय, रश्मि सिंह।।

रंगोत्सव होली पर्व के मद्देनजर बुधवार को भगवानपुर थानाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल थाना क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में फ्लैग मार्च किया। उक्त फ्लैग मार्च के द्वारा प्रशासन ने लोगों को होली के दिन शांति एवं भाईचारे को कायम कर होली मनाए जाने का संदेश दिया।

फ्लैग मार्च के दौरान भगवानपुर थाना व तेयाय ओपी क्षेत्र के दामोदरपुर, बनहारा, भगवानपुर चौक, बनबारीपुर अतरुआ चौक, हारीचक, सहित अन्य गांव स्थित ताड़ीखाना में रखे सैकड़ों लीटर ताड़ी को पुलिस के द्वारा विनष्ट किया गया। उक्त दौरान ताड़ी विक्रेता व क्रेताओं में हड़कंप मचा रहा तथा वे लोग इधर उधर भागते नजर आए।

फ्लैग मार्च में थानाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह के अलावा एसआर रिशा कुमारी, एएसआई सुरेंद्र कुमार, तेयाय ओपी के ए एसआई मनोहर पासवान अंचलाधिकारी वीणा भारती, प्रभारी सी आई हरेराम कुंवर, सहित अन्य पुलिस बल मौजूद थे।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed