Wed. Feb 12th, 2025

बेगूसराय :: होली में विधि-व्यवस्था पर रहेगी पैनी नजर, उपद्रव फैलाने वालों पर होगी तत्क्षण कार्रवाई 

बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।

होली पर्व के अवसर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय बेगूसराय में विधि-वयवस्था से सम्बंधित प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया गया है। जिसमें होली पर्व को शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने हेतु बेगूसराय जिला अन्तर्गत करवाई की गई है।

जिसमें,
01. होली पर्व को लेकर पूरे जिले में निरोधात्मक कार्रवाई धारा 107 और 116 दoप्रoसo के तहत कुल 3353 व्यक्तियों पर की करवाई की गई है।

जिसमें सबसे अधिक भगवानपुर में 300, शाहपुर कमाल में 300, बलिया में 222 व्यक्तियों से 01- 01 लाख का बांड भरवाया गया है।
02. Habitual offender पर 110 द0प्र 0स0 के तहत कुल 17 व्यक्तियों से 5-5 लाख का बॉन्ड डाउन करवाया गया है। जिसमें से सबसे अधिक डंडारी से 08, बलिया से 06

03. सभी 36 थाना/ओपी एवं 05 अनुमंडल में कुल 41 शांति समिति की बैठक की गई है। जिसमें सभी सदस्यों को सौहार्द बनाए रखने के लिए कहा गया है।
04. डीजे पूर्णता प्रतिबंधित रहेगा। सभी थानों में डीजे संचालकों का पूरा ब्योरा रजिस्टर में संधारित कर लिया गया है। जिले में कुल 505 डी0जे0 संचालकों से द0प्र 0स0 की धारा 107 के तहत 5-5 लाख का बॉन्ड कराया गया है। जिसमें सबसे अधिक बीरपुर थाना में 70, साहेबपुर कमाल थाना में 52, मंसूरचक थाना में 50 व्यक्तियों पर बॉन्ड डाउन कराया गया है।
05. उपद्रव एवं अफवाह फैलाने वालों पर बेगूसराय पुलिस द्वारा होली समापन तक लगातार नजर रखेगी। इसके लिए सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल में 24 घंटे प्रतिनियुक्ति की गई है जिसमें फेसबुक, टि्वटर, व्हाट्सएप पर नजर रखी जा रही है।

सभी थानों में बने कुल 36 साईबर सेनानी ग्रुप के द्वारा निगरानी की जा रही है। बेगूसराय पुलिस कंट्रोल रूम का टेलीफोन नम्बर – 06243-230300 है।

06. होली के मद्देनजर जिले में विधि व्यवस्था संधारण हेतु 1300 सशस्त्र बालों एवं 1000 लाठी बल की प्रतिनियुक्ति की गई है।

07. होली को देखते हुए देशी-विदेशी शराब के विरुद्ध पिछले एक सप्ताह में विशेष अभियान चलाया गया। जिसमें ड्रोन का इस्तेमाल सबसे अधिक बछवाड़ा थाना अंतर्गत चमथा दियारा में किया गया ।

विगत एक सप्ताह में कुल 58 गिरफ्तारी हुई है। जबकि
कुल 276 लीटर शराब जप्त की गई है।  वही विदेशी शराब 1512 लीटर जब्त किया गया।
अवैध जावा महुआ कच्चा माल 7500लीटर विनष्टिकरणकिया गया।

08. सभी थाना ओपी अध्यक्षों को निर्देश दिया गया है कि भीड़-भाड़ वाले स्थानों में गस्ती कराना सुनिश्चित करेंगे।

बेगूसराय पुलिस कंट्रोल रूम नंबर- 06243-230300

 

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed