जिला ताइक्वांडो संघ का एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के निदेशक सह सचिव कमलेश सिंह से मुलाकात कर उन्हे बेगूसराय जिले मे ताइक्वांडो खेल हेतु एकलव्य सेंटर खोलने हेतु एक माॅग पत्र सौंपा।
जिलाध्यक्ष रजनीश रंजन ने श्री सिंह को जिले मे ताइक्वांडो खेल की गतिविधियाॅ एवं उपलब्धियो के बारे मे बताया। साथ ही साथ इस खेल मे राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पदक विजेताओ की भी सूची उन्हे सौपी।
पिछले दिनो बक्सर मे आयोजित राज्य स्तरीय विद्यालय ताइक्वांडो प्रतियोगिता मे बालक वर्ग मे बेगूसराय की टीम आल ओवर चैम्पियन बनी, इस उपलब्धि की भी जानकारी जिला सचिव नन्दु कुमार ने निदेशक सह सचिव कमलेश सिंह को दिया।
खेल दिवस के अवसर पर बिहार सरकार के द्वारा सम्मान समारोह मे भी जिले के खिलाडी ताइक्वांडो खेल के माध्यम से सम्मानित होते रहे है।
श्री सिंह ने प्रतिनिधिमंडल को उनकी माॅगो के अनुरूप सकारात्मक कार्य करने का आश्वासन दिया। इससे पूर्व प्रतिनिधिमंडल ने सचिव सह निदेशक कमलेश सिंह, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के वरीय क्रीडा कार्यपालक संजीव कुमार सिंह का बुके से स्वागत किया।
इस प्रतिनिधिमंडल मे जिलाध्यक्ष रजनीश रंजन, सचिव नन्दु कुमार, मीडिया प्रभारी वागीश आनन्द, क्रीडा भारती के जिलामंत्री रणधीर कुमार , शारीरिक शिक्षक रंजन कुमार, श्याम कुमार, नीरज कुमार , सूरज कुमार शामिल थे।