बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।
बरौनी रिफाइनरी ने श्रम कानूनों के तहत विभिन्न अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में अनुबंध श्रमिकों, ठेकेदारों और प्रमुख नियोक्ताओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजिन किया। श्रम और रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा घोषित आजादी का अमृत महोत्सव के हिस्से के रूप में आइकॉनिक सप्ताह (07-13 मार्च, 2022) के तहत बरौनी रिफ़ाइनरी में उप मुख्य श्रम आयुक्त (केंद्रीय), पटना के कार्यालय द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यपालक निदेशक एवं रिफाइनरी प्रमुख, बरौनी रिफ़ाइनरी, श्री आर के झा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता, उप मुख्य श्रम आयुक्त (केंद्रीय), पटना, श्री डी के सिंह ने की। इस अवसर पर श्री के सी साहू, क्षेत्रीय श्रम आयुक्त (केंद्रीय), पटना, श्री आशीष कुमार गुप्ता, श्रम प्रवर्तन अधिकारी (केंद्रीय), पटना, श्री तरुण कुमार बिसई, मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन), श्री. एम एल कुमार, मुख्य महाप्रबंधक (एमएस, एलएंडडी), श्री मुकेश कुमार, वरिष्ठ प्रबन्धक (कर्मचारी संबंध), श्री रुडॉन जिदुंग, सहायक प्रबन्धक (कर्मचारी संबंध), बीटीएमयू के श्री आशुतोष कुमार सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष और श्री ललन लालित्य तथा श्रमिक विकास परिषद के श्री प्रबेंद्र कुमार और श्री प्रमोद राम उपस्थित थे।
कार्यक्रम के आरंभ में श्री तरुण कुमार बिसई, मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ने सभी अतिथियों और दर्शकों का स्वागत किया तथा उप मुख्य श्रम आयुक्त (केंद्रीय), पटना कार्यालय के सभी सदस्यों का जागरूकता कार्यक्रम आयोजन करने के लिए आभार प्रकट किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि, श्री आर के झा, कार्यपालक निदेशक एवं रिफ़ाइनरी प्रमुख ने विभिन्न श्रम कानूनों के तहत श्रमिकों के अधिकारों पर एक सूचना पत्रक का अनावरण किया। इस सूचना पत्रक का सभी ठेका श्रमिकों के बीच वितरण किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ठेका श्रमिकों ने भाग लिया।
श्री झा ने अपने सम्बोधन में उप मुख्य श्रम आयुक्त (केंद्रीय), पटना कार्यालय के प्रयास की सराहना की और श्रमिकों से कार्यक्रम का लाभ उठाने का आह्वान किया। उप सीएलसी और आरएलसी ने सामाजिक सुरक्षा लाभों पीएफ, ईएसआई आदि सहित विभिन्न श्रम कानूनों के तहत श्रमिकों के अधिकारों, अनुपालन और जिम्मेदारियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने औद्योगिक विवादों के लिए समाधान सहित विभिन्न ऑनलाइन सेवाओं का वर्णन किया। यूनियनों के प्रतिनिधियों ने कार्यक्रम पर प्रसन्नता व्यक्त की और इस अत्यधिक आवश्यक कार्यक्रम के लिए उप मुख्य श्रम आयुक्त (केंद्रीय), पटना कार्यालय के साथ-साथ बरौनी रिफ़ाइनरी प्रबंधन की सराहना की। उन्होंने बरौनी रिफ़ाइनरी प्रबंधन एवं श्रम कार्यालय (केंद्रीय) से अपनी अपेक्षा व्यक्त की और औद्योगिक शांति बनाए रखने में अपनी भागीदारी सकारात्मक रूप से सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। श्री मुकेश कुमार, वरिष्ठ प्रबन्धक (कर्मचारी संबंध), ने विशिष्ट अतिथियों और दर्शकों का धन्यवाद किया।