बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।
उन्नत समाज के निर्माण हेतु महिलाओ को समान अवसर व सम्मान देना जरूरी है। शिक्षित व सम्पन्न महिलाओ को, ग्रामीण व आर्थिक रूप से पिछडी महिलाओ के विकास हेतु सकारात्मक प्रयास करना चाहिए। उन्होने उपस्थित सैकड़ों महिलाओ से आह्वान करते हुए कहा कि आप अपने अंदर की प्रतिभा को बाहर निकाले और स्वस्थ व सुदृढ समाज का निर्माण करे – उपरोक्त बाते कल्याण केंद्र महिला क्लब द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कल्याण केन्द्र के सभागार मे, पुरस्कार वितरण के उपरांत कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कामना झा ने कही।
उक्त अवसर पर मीना तिवारी ने कहा महिलाओ को पुरूषो के साथ प्रतिस्पर्धा नही करके, सहयोग के सहारे ही राष्ट्र निर्माण हो सकता है। महिलाओ को हमेशा यंत्रवत कार्य नही करके प्रसन्नवत कार्य करना चाहिए।
इस अवसर पर उपस्थित महिलाओ को संबोधित करते हुए रमा मूर्ति ने कहा कि शिक्षा, कौशल और आत्मविश्वास के सहारे ही महिलाओ का सर्वांगीण विकास संभव है।
मालूम हो कि बरौनी रिफाइनरी स्थित कल्याण केंद्र मे अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर, कल्याण केंद्र महिला क्लब के द्वारा नारा व भाषण प्रतियोगिताओ का आयोजन किया गया। साथ ही साथ लघु नाटिका का भी मंचन किया गया।
कल्याण केंद्र की सचिव बेबी कुमारी ने बताया कि भाषण प्रतियोगिता मे नूरी अख्तर प्रथम, वंदना खाल्को द्वितीय तथा खुशबू बर्णवाल तृतीय स्थान पर रही। जबकि रंजना कुमारी तथा फातिमा को सांत्वना पुरस्कार मिला।
भाषण का विषय “आजादी के 75 वर्षो तक मे, भारत मे महिलाओ की स्थिति मे सुधार” रखा गया था।
वही महिला दिवस से संबंधित नारे प्रतियोगिता मे रेणु देवी प्रथम, ममता कुमारी द्वितीय तथा सोनिया तृतीय घोषित हुई।
जबकि चुनिया कुमारी तथा मंजू कुमारी को सांत्वना पुरस्कार मिला। इस प्रतियोगिता मे 56 महिलाओ ने भाग लिया।
इस अवसर पर चंदा कुमारी द्वारा निर्देशित *अनपढ बहू* लघु नाटिका का मंचन किया गया। इस नाटिका मे बिन्दु , चंदा , पुष्पा तथा वीणा कुमारी ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम के अंत मे गीतांजलि , अर्चना , वीणा , हेमा ज्योति ,रूपम तथा रश्मि की टोली तथा ज्योति , वीणा , अमिता व किरण की टोली के द्वारा सामूहिक नृत्य का मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। भाषण प्रतियोगिता के जज के रूप मे रीमा मूर्ति , मणिमाला , व सपना सिंह थी जबकि नारा प्रतियोगिता के जज वरिष्ठ साहित्यकार शेखर सावंत थे। कल्याण केन्द्र क्लब के सचिव फूलेना रजक , कोषाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह तथा मीडिया प्रभारी वागीश आनन्द के द्वारा कल्याण केंद्र महिला क्लब के सभी सदस्यो को सम्मानित किया गया।