बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।
प्रत्येक इकाई के लिए प्रभारी नियुक्त, अगले सप्ताह जी डी कॉलेज में अनिश्चितकालीन आंदोलन : एबीवीपी
एबीवीपी के 75 वर्ष, महिला दिवस एवं शैक्षणिक समस्याओं को लेकर विद्यार्थी परिषद की जिला बैठक जिला संयोजक सोनू सरकार के नेतृत्व में जी डी कॉलेज के सभागार में आयोजित की गई। उक्त बैठक का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद एवं भारत माता के तैल चित्र पर माल्यार्पण करते हुए किया गया।
बैठक में प्रांतीय कार्यसमिति सदस्य अजीत चौधरी ने कहा कि 63 वें प्रांतीय अधिवेशन हम लोगों के लिए ज्ञान वर्धन का स्रोत था। विद्यार्थी परिषद के 75 वर्ष के आंदोलन की उपलब्धि , सामाजिक क्षेत्र में उनके योगदान तथा आगामी कार्यक्रम पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही उन्होंने कहा कि संगठन के 75 वर्ष पूरा होने पर ध्येय यात्रा नाम की पुस्तक प्रकाशित की गई है। जिसे समाज के सभी प्रबुद्ध जनों तक पहुंचाया जाना है।
विभाग प्रमुख विजेंद्र कुमार एवं जिला प्रमुख मुकेश कुमार ने बताया कि सभी नव दायित्व प्राप्त प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, जिला संयोजक, नगर मंत्री एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को एक एक इकाई का प्रभारी बनाया गया। जिन्हें वहां पर संगठन विस्तार करने तथा मजबूती प्रदान करने हेतु जिम्मेदारी दी गई।
जिला संयोजक सोनू सरकार, विभाग सह संयोजक शिवम कुमार ने कहा कि जिस प्रकार संगठन अपने 75 वर्ष के काल में कई ऐतिहासिक आंदोलन किए जिसका परिणाम आज वैश्विक पटल पर दिख रहा है। इससे यह परिलक्षित होता है कि विद्यार्थी परिषद जिस उद्देश्य के साथ समाज में आई , अपने उद्देश्यों को प्राप्त करने में वह सफल है।
प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अविगत कुमार एवं नगर मंत्री पुरुषोत्तम कुमार ने कहा कि आज का भारत विद्यार्थी परिषद के विचारों का भारत है। जिसमें धारा 370 मुक्त कश्मीर, राम मंदिर एवं नई शिक्षा नीति मुख्य तत्व है। इन सभी ऐतिहासिक कार्यों का साक्षी विद्यार्थी परिषद अपने स्थापना काल के 75 वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। इस हेतु वर्ष भर विभिन्न प्रकार के रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित होंगे तथा संगठन को नया विस्तार दिया जाएगा।
प्रांत छात्रा सह प्रमुख श्वेत निशा एवं मंझौल की नगर सह मंत्री नेहा कुमारी ने बताया कि आगामी महिला दिवस के अवसर पर जिले के विभिन्न महाविद्यालयों में रंगोली, मेहंदी, पेंटिंग पौधारोपण तथा सेमिनार संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। जिस माध्यम से छात्राओं के उन्मुखीकरण का कार्य किया जाएगा।
प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आदित्य राज एवं दिव्यम कुमार ने कहा कि सभी शैक्षणिक परिसर में शैक्षणिक माहौल कायम करने हेतु ज्ञापन तत्पश्चात आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा। सर्वप्रथम इसी सप्ताह विभिन्न शैक्षणिक समस्याओं एवं स्वामी विवेकानंद की मूर्ति के जीर्णोद्धार को लेकर अनिश्चितकालीन आंदोलन किया जाएगा, ताकि छात्र-छात्राओं का रुख महाविद्यालय की ओर हो। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रविराज एवं अभिषेक कुमार ने कहा कि सांगठनिक कार्य के साथ-साथ कार्यकर्ताओं के सर्वांगीण विकास का कार्य केवल और केवल विद्यार्थी परिषद ही करती हैं। हम छात्र-छात्राओं के हितार्थ सभी प्रकार का कार्य करते हैं किंतु कुछ छात्र संगठन समाज एवं छात्र छात्राओं के बीच जाति धर्म एवं देश विरोधी तत्व को बढ़ावा देते हैं। जिसे समाज का वातावरण प्रदूषित होता है । इसका प्रतिकार विद्यार्थी परिषद करते आ रही हैं।
मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अमृतांशु कुमार ,आयुष कुमार ,राज दीपक गुप्ता ,जिला एस एफ डी प्रमुख अंशु कुमार, बरौनी के नगर मंत्री आनंद कुमार , नाव कोठी नगर मंत्री चंदन गुप्ता , प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनीष कुमार ,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दिव्यम कुमार ,कॉलेज इकाई अध्यक्ष कुमार अमन ,सत्यम कुमार, शिवकुमार, तपन कुमार, विवेक कुमार, तेघरा के नगर मंत्री गोविंद कुमार ,विकास झा ,रोहित कुमार, अंकित कुमार ,विक्रम कुमार, आरसीएस कॉलेज इकाई अध्यक्ष चंदन कुमार ,अंजलि, काजल, शुक्रिया कोमल ,नेहा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।