Fri. Jul 18th, 2025

बिहार पुलिस सप्ताह के अंतिम दिवस पर रन एंड वाक कार्यक्रम आयोजित

 

गढ़हरा, बेगूसराय, रविशंकर झा।।

रविवार को बिहार पुलिस सप्ताह के अंतिम दिवस के उपलक्ष्य पर रेल थाना बरौनी में रन एंड वाक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन का नेतृत्व रेल पुलिस उपाधीक्षक गौरव पांडेय ने किया। वहीं मौके पर पदाधिकारियों व पुलिस जवानों ने दौड़ भी लगाई।

ततपश्चात जीआरपी थाना के आसपास वृक्षारोपण भी किया गया। जिसके बाद बरौनी जक्शन पर रेल यात्रियों के बीच जागरूकता कार्यक्रम भी चलाया गया। रन व वाक कार्यक्रम का शुरुआत रेल थाना बरौनी से होकर न्यू बरौनी, ठकुरीचक, गढ़हरा यार्ड होते हुए पुनः रेल थाना बरौनी आकर संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के मौके पर पुलिस निरीक्षक बरौनी राम प्रबोध यादव, रेल थानाध्यक्ष बरौनी इमरान आलम एवं अन्य पुलिस बल उपस्थित थे। वहीं रेल थाना बरौनी में इससे पूर्व योग शिविर का भी आयोजन किया गया।

इस योग शिविर में जीआरपी बरौनी के पदाधिकारी व पुलिस जवानों ने भाग लेकर योग किया। कार्यक्रम के दौरान रेल पुलिस उपाधीक्षक श्री गौरव पाण्डेय एवं रेल पुलिस निरीक्षक श्री राम प्रबोध यादव ने शारीरिक स्वास्थ्य के महत्व पर पुलिसकर्मियों को संबोधित किया।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed