बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।
@ मुज्जफरपुर में 26-28 फरवरी तक आयोजित बालिका बैडमिंटन प्रतियोगिता में लेगी भाग
कला संस्कृति एवं युवा विभाग, पटना के तत्वावधान में मुजफ्फरपुर जिला प्रशासन के द्वारा 26-28 फरवरी तक आयोजित होनेवाले राज्यस्तरीय विद्यालय बैडमिंटन (बालिका) प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए बेगूसराय से 12 सदस्यों के दल को आज उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा कार्यालय से रवाना किया गया।
खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा श्री निशांत कुमार ने कहा कि खेल जीवन का अंग बन गया है, कोरोना काल में मैदानों एवं खेलों की महत्ता और भी बढ़ गयी है। खेल शरीर को चुस्त रखने के साथ ही मन को भी स्वस्थ रखता है। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल को अपने कैरियर के रूप में अपनाने की अपील की।
जिला कार्यक्रम पदाधिकारी श्री रविंद्र कुमार ने कहा कि बेगूसराय जिले की बेटियां आज किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नही है,पढ़ाई के साथ साथ खेलों में भी बालिकाएं बेहतर प्रदर्शन कर जिले में राज्य के लिये मैडल जीत रही हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को जीत की अग्रिम सुभकामनाएँ दी।
जिला खेल संयोजक बिश्वजीत कुमार ने कहा कि कल से मुजफ्फरपुर में 26 से 28 फरवरी तक 3 दिवसीय विद्यालय बैडमिंटन (बालिका) प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है जिसमें बेगूसराय जिले से अंडर-14, 17 एवं 19 आयुवर्ग में 4-4 खिलाड़ियों को भाग लेने भेजा गया है। आशा है जिले की बेटियां बेहतर प्रदर्शन करेंगी।
टीम इस प्रकार से है:-
अंडर 14 (बालिका):-
श्री निधि पटनाल, मेधा पांडेय,अनिका मिश्रा, उदिता कुमारी।
टीम प्रभारी:-पिंकी कुमारी-शारिरिक शिक्षिका।
अंडर 17 (बालिका):- वासवी भूषण, कोमल कुमारी, ईशा राज, मिताली राज।
टीम प्रभारी:- सोनी कुमारी
अंडर 19 (बालिका):- स्मिता कुमारी, प्रियांशू कुमारी, ब्यूटी कुमारी, दीपशिखा कुमारी।
टीम प्रभारी:-पिंकी कुमारी।
इस अवसर पर जिला खेल पदाधिकारी श्री निशांत कुमार, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी श्री रविंद्र साह, जिला खेल संयोजक विश्वजीत कुमार, बैडमिंटन खेल के संयोजक ब्रजेश कुमार, शारीरिक शिक्षक रंधीर कुमार, अरुणव पंकज, कन्हैया भारद्वाज, शारीरिक शिक्षिका पिंकी कुमारी, शालिनी कुमारी, पल्लवी कुमारी, बबिता कुमारी, कार्यालय कर्मी अरविंद मिश्रा मौजूद थे।