Fri. Dec 26th, 2025

सिविल सर्जन ने शाम्हो स्वास्थ्य केंद्रों की स्थिति का लिया जायजा

न्यूज डेस्क, बेगूसराय।।

जिले के सिविल सर्जन प्रमोद कुमार सिंह अपने टीम के सदस्यों के साथ शाम्हो के स्वास्थ्य केंद्रों की स्थिति का जायजा लिया है।

उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शाम्हो का निरीक्षण किया और स्वास्थ्य सुविधाओं के प्रगति की समीक्षा की।

इस क्रम में उन्होंने वहां उपस्थित डॉक्टर संजय कुमार, डॉक्टर प्रियतोश कुमार, डॉक्टर निशांत कुमार और अन्य स्वास्थ्य कर्मी से बात कर पीएससी की जरूरतों का जायजा लिया और जनता को सभी तरह के जरूरी प्राथमिक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का भरोसा दिया है।

इसके अतिरिक्त, उन्होंने सोनबरसा स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र का भी जायजा लिया और उसको जल्द चालू करवाने का भरोसा प्रखंड प्रमुख मनोज कुमार को दिया जिसकी मांग वह लंबे समय से कर रहे थे।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed