Mon. Jul 21st, 2025

रानी सकर पुरा के अमन पाठक बनाये गये प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य

न्यूज़ डेस्क, खगड़िया।।
प्रखण्ड अंतर्गत रानी सकरपुरा पंचायत निवासी अमन पाठक को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 63वें प्रदेश अधिवेशन में बड़ी जिम्मेदारी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के रूप में दी गयी। यह दायित्व अखिल विद्यार्थी परिषद के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा दी गयी है। विद्यार्थी परिषद का यह दो दिवसीय प्रदेश अधिवेशन खगड़िया जिला में आयोजित था। कार्यक्रम काफ़ी भव्य और आकर्षक था।

राज्य के विभिन्न जिलों एवं क्षेत्रों से आये युवा छात्र-छात्राओं ने जोश और उल्लास के साथ इस अधिवेशन में भाग लिया। भारत माता की प्रतिमा, माँ कात्यायनी की तस्वीर, नयी शिक्षा नीति की रंगोली एवं देश के वीर सपूतों की शौर्यगाथा का चित्रण कार्यक्रम में चार चांद लगा रहे थे। बधाई संदेश देते बाबूलाल शौर्य, भरत जोशी एवं वंदन पाठक, संयुक्त रूप से कहा की अमन पाठक बीते कई वर्षों से विद्यार्थी परिषद की सेवा कर रहे हैं साथ ही इन्होंने इस छात्र संगठन को काफ़ी मजबूत किया है। इसलिए संगठन आज इन्हें इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।

बिहार प्रदेश के प्रदेश सह मंत्री स्मृति सिंह, बेगूसराय समस्तीपुर के विभाग संयोजक कन्हैया कुमार, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य आलोक कुमार, पटना महानगर के अजय पटेल, पूर्व जिला संयोजक महेंद्र कुमार, पुरुषोत्तम कुमार, पप्पू पांडे, कृष्णकांत झा, गोपाल झा, हरेंद्र प्रसाद, अंशु पाठक इत्यादि युवा छात्रों ने भी अमन पाठक को अपनी बधाई प्रेषित की।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed