बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।
बेगूसराय बाईपास रेलवे ओवरब्रिज की मरम्मत की मांग को लेकर विकासशील इंसान पार्टी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने आज रविवार को वीर कुंवर सिंह चौक पर विरोध प्रदर्शन किया।
बायपास रेलवे ओवरब्रिज की अविलंब मरम्मत की रखी मांग, मांग के समर्थन में जमकर की नारेबाजी, मांगों की पूर्ति नहीं होने पर दिया उग्र आंदोलन का अल्टीमेटम।
मौके पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए विकासशील इंसान पार्टी युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष समीर सिंह चौहान ने कहा की बाघा ओवर ब्रिज पर लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं। कई लोगों की मौत हो चुकी है। बायपास रेलवे ओवरब्रिज के बंद होने से लोहिया नगर रेलवे ओवरब्रिज पर भारी ओवरलोडेड वाहनों का दबाव बढ़ रहा है। जिससे पुल लगातार कमजोर हो रहा है।
बायपास रेलवे ओवरब्रिज के बंद होने से शहर में प्रतिदिन जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। बाईपास रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण शहर को जाम से बचाने के लिए किया गया था। कई महीनों से बायपास रेलवे ओवरब्रिज पर परिचालन बंद है। मरम्मत की दिशा में कोई पहल दृष्टिगोचर नहीं होती है। विकासशील इंसान पार्टी के कई बार आंदोलन के बावजूद भी जिला प्रशासन और रेल विभाग कुंभकरण की नींद सो रहा है। ऐसी स्थिति में अगर लोहिया नगर रेलवे ओवरब्रिज भारी ओवरलोडेड वाहनों के दबाव से क्षतिग्रस्त हो गया तो दक्षिण और उत्तर बेगूसराय के बीच संपर्क भंग हो जाएगा।
विकासशील इंसान पार्टी बायपास रेलवे ओवर ब्रिज की अविलंब मरम्मत करके लोहिया नगर रेलवे ओवरब्रिज पर भारी वाहनों का दबाव कम करने की मांग करती है।
मौके पर मोहम्मद जब्बार, रोहित कुमार, राकेश महतो, मुकेश सिंह, राजू दास, सुधीर साहनी, अरुण सिन्हा, सोनेलाल कुमार, दशरथ ताती, अजय राम, उमेश साहनी, बबलू साहनी, ललन कुमार, सचिन कुमार, सोहन ठाकुर, अमरजीत साहनी, उमेश साहनी, मोहम्मद अफजल, मोहम्मद शमीम, मोहम्मद रब्बान, रामा शंकर महतो, मोहम्मद अशरफुल के साथ दर्जनों विकासशील इंसान पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।



