Fri. Jul 18th, 2025

बेगूसराय :: पछुवा हवा के चलने से ठंड में इजाफा, अलाव ही बना लोगों का सहारा

गढ़हरा, बेगूसराय, रवि शंकर झा।।

मकर संक्रांति पर्व समापन के पश्चात ठंड में इजाफा आना शुरू हो गया है। वहीं दो दिनों से पछुआ पवन के बढ़ते प्रकोप से ठंड व कनकनी के कारण बीहट नगर परिषद अंतर्गत गढ़हरा, राजवाड़ा, ठकुरीचक एवं आसपास के क्षेत्र में आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

नगर प्रशासन के द्वारा प्रत्येक वार्ड में अलाव की व्यवस्था नही किये जाने से आम जनता की परेशानी बढ़ गयी है। जिससे आम जनता नाराजगी जाहिर किया।  हर साल मकर संक्रांति पर्व के बाद धीरे-धीरे ठंड में गिरावट आने लगती थी, लेकिन इस बार विपरीत दिखाई दे रहा है।

वहीं ठंड को लेकर सड़क से लेकर सार्वजनिक स्थलों पर लोगों की भीड़ कम होने लगी है। लगातार बढ़ रही ठंड के कारण लोग घरों में दुबकने को विवश हैं। वहीं क्षेत्रों में अलाव ही लोगों का सहारा बन गया है।

सुबह से ठंडी हवा चलने से लोग परेशान हैं। ठंड से बचाव के लिए लोगों को सूर्य ढलते ही अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है। बढ़ती ठंड को देखते हुए कांग्रेस नेता राम अनुग्रह शर्मा ने नगर प्रशासन से प्रत्येक वार्ड के चौक चौराहों तथा सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलाने की मांग की है।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed