Fri. Jul 18th, 2025

आरा लोकसभा चुनाव को लेकर प्रदेश स्तरीय नेताओं की बैठक

भोजपुर ::-   

बबलू कुमार :-

आरा लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर आरा लोकसभा के एनडीए घटक दलों के प्रदेश स्तरीय नेताओं, पदाधिकारियों, जिले के नेताओ और कार्यकर्ताओं की बैठक आरा के चंदवा स्थित रिसोर्ट में संपन्न हुआ।
बैठक की अध्यक्षता भाजपा के जिला अध्यक्ष मिथलेश कुशवाहा एवं संचालन इं धर्मेंद्र सिंह ने किया।
बैठक के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव एवं आरा लोकसभा के भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा उम्मीदवार आर के सिंह थे। अपने संबोधन में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के नेताओं ने कहा कि देश में हो रहे लोकसभा चुनाव में दो धारा के बीच चुनाव हो रहा है। एक तरफ नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन है तो दूसरी ओर नेता बिहीन महागठबंधन है।
जिसका कोई नेत्तृत्वकर्ता नही है। उस गठबंधन मे अनेको प्रधानमंत्री के दावेदार हैं।
जदयू नेता पूर्व मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने कहा कि आरा में जो विकास भी हुआ है वह संसद आरके सिंह का ही देन है। उनका विकास जात-पात धर्म से ऊपर उठकर हुआ है। इसलिए मैं अपने सभी कार्यकर्ताओं से कहता हूँ कि पूरे मजबूती के साथ हमारे नेता नीतीश कुमार के द्वारा किये गए काम को जनता से बताकर उनका वोट हमे लेना है।
बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि भूपेंद्र यादव ने कहा कि देश की जनता भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूप में 5 वर्षों के लिए मौका दिया था, जिसमें हमने सभी क्षेत्र में इतना विकास किया हैं कि 50 साल में भारत में कांग्रेस की समर्पित सरकार नहीं कर सका।
हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत एक मजबूत शक्ति बनी है हमारी अर्थव्यवस्था विश्व की 5वी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना है। जब से नरेंद्र मोदी की सरकार देश में बना है हम लोगों ने सभी क्षेत्रों में विकास किया है। हम जनता से देश में हुए विकास के नाम पर वोट मांगते हैं। लेकिन प्रधानमंत्री के द्वारा किए गए विकास को बिपक्ष झूठा आरोप लगाकर देश की जनता को भ्रमित करता है। लेकिन जनता के सामने जो विकास हुआ वह आईना की तरह साफ दिख रहा है।

बैठक को संबोधित करने बालों में पूर्व मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व मंत्री सोनधारी सिंह, हुलास पाण्डे राष्ट्रीय जनतांत्रिक पार्टी के तीनों जिला अध्यक्ष के साथ एनडीए के सभी कार्यकर्ताओं ने संबोधित किया।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed