बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।
नगर निगम क्षेत्र के आई टी आई मैदान पनहांस के प्रांगण मे समाज सुधार यात्रा के दौरान आगामी 6 जनवरी 2022 को बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के आगमन से पहले जदयू समाज सुधार सेनानी प्रकोष्ठ के पूर्व जिलाध्यक्ष गौरव सिंह राणा, पूर्व प्रदेश महासचिव जवाहर राय, पूर्व जिला उपाध्यक्ष राजेश कुमार, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष बरौनी के नरेश कुमार, लोजपा के नरेश पासवान सहित विरेन्द्र सिंह ने आयोजन स्थल का भ्रमण कर लिया जायजा।
आगमन से पूर्व आईटीआई मैदान मे तैयारी जोर शोर से चल रही है। ज्ञात हो कि विगत 22 दिसंबर 2021 से माननीय मुख्यमंत्री समाज सुधार यात्रा को लेकर विभिन्न जिलों मे जाकर जीविका दिदियों के साथ संवाद कर रहे है।
इस यात्रा के दौरान सूबे बिहार मे पूर्व से लागू किये गये शराबंदी, दहेज प्रथा, बाल विवाह और जल जीवन हरियाली अभियान मे अभी तक हुए कार्यों की समीक्षा कर रहे है।
समाजिक कुरीतियों पर विराम लगाने को लेकर संगढन के कार्यकर्ताओ के द्वारा पूर्व से ही जिले से लेकर सभी प्रखंडो मे लगातार अभियान चला रही है। श्री नीतीश कुमार जी के जिला आगमन पर जदयू जिलाध्यक्ष श्री रूदल राय जी के नेतृत्व मे प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता उनका स्वागत व अभिनंदन करेंगे।
माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के अरमानो को मंजिल तक पहुंचाने मे जदयू समाज सुधार सेनानी प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता कोई कसर नही छोडेगा।