बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।
@ खेल से व्यक्ति के चरित्र का निर्माण होता है- निशांत कुमार, जिला खेल पदाधिकारी, बेगूसराय
कला संस्कृति युवा विभाग बिहार पटना एवं जिला प्रशासन बेगूसराय के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2021में राज्य स्तरीय बुशु बालक-बालिका अंडर-17, 19 प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ियों को निशांत कुमार जिला खेल पदाधिकारी, अमूल्य रत्न परिक्ष्यमान वरीय उप समाहर्ता एवं श्री राज कमल जिला कार्यक्रम पदाधिकारी द्वारा प्रमाण पत्र एवं मैडल देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर जिला खेल पदाधिकारी निशांत कुमार द्वारा खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा की खेल से व्यक्ति के चरित्र का निर्माण होता है एवं आगामी राज्य स्तरीय बुशु प्रतियोगिता के लिए सभी खिलाड़ियों को कड़ी मेहनत कर मेडल जीत कर बेगूसराय जिले का नाम रौशन करने के लिए कहा।
जिला खेल संयोजक बिश्वजीत कुमार ने बताया कि आज राज्यस्तरीय बुशु प्रतियोगिता के चयनित खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र एवं मैडल दिया गया, जो इस प्रकार से है:-
सौरव कुमार, रणवीर कुमार, सौरव कुमार, अंशु कुमार, रघुवीर कुमार, घनश्याम कुमार, राहुल कुमार अंशराज, सुंदरम कुमार, ओम कुमार, गौतम कुमार, गौतम कुमार-२, प्रिंस कुमार एवं प्रिंस कुमार-२
अंडर 17(बालिका):-
सुमन कुमारी, डॉली कुमारी, साक्षी कुमारी, खुशी कुमारी, अस्मिता कुमारी, छाया कुमारी एवं मौषम कुमारी।
इस अवसर पर बुशु संघ से राजकुमार एवंशारीरिक शिक्षक पंकज कुमार, अरविंद सिंह, रामबाबू, चिरंजीवी ठाकुर, अशोक कुमार, अरुनव पंकज, संदीप कुमार, पल्लवी कुमारी, पिंकी कुमारी एवं कार्यालय कर्मी अरविंद मिश्र मौजूद थे।