Fri. Apr 25th, 2025

32वीं बीटीए बिहार राज्यस्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता मे बेगूसराय बना ओभरऑल चैम्पियन, 24 गोल्ड, 17 सिल्वर व 19 काॅस्य पदक जीतकर बना विजेता

बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।

कल्याण केंद्र व जिला ताइक्वांडो संघ की ओर से आयोजित 32 वी बीटीए बिहार राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का ओभरऑल चैम्पियन बेगूसराय घोषित हुई।

मेजबान टीम ने कोच मणिकान्त के नेतृत्व मे 24 गोल्ड, 17 सिल्वर व 19 काॅस्य पदक जीतकर विजेता ट्राफी को हासिल किया। वही पटना की टीम 10 स्वर्ण, 16 सिल्वर और 16 काॅस्य पदक के साथ उपविजेता बनी।

5 वी पूमशे प्रतियोगिता मे मुजफ्फरपुर विजेता बनी जबकि पटना की टीम इस श्रेणी मे भी उपविजेता बनी।

विजेताओ और उपविजेताओ को बरौनी विपणन डिवीजन के उपमहाप्रबंधक आर राजन, वरीय प्रबंधक मुकेश कुमार, बिहार राज्य ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव राजेश कुमार साहू, उपाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार, अरूण कुमार, मनीष चंद्र रॉय, जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष रजनीश रंजन , उपाध्यक्ष साइमन मूर्मू, सचिव नन्दु कुमार, कल्याण केंद्र सचिव फूलेना रजक , मीडिया प्रभारी वागीश आनन्द ने ट्राफी प्रदान किया।

समापन समारोह को संबोधित करते हुए बरौनी विपणन विभाग के उपमहाप्रबंधक आर राजन ने कहा कि खेल मे रोजगार की अच्छी संभावनाऐ है। खेल को अपनाकर युवा ना केवल अपना भविष्य संवार सकते है वरण अपने जिले – राज्य का नाम रौशन कर सकते है।

जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष रजनीश रंजन ने खिलाडियो को शुभकामनाऐ देते हुए कहा कि आगामी राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता मे सभी प्रतिभागी अपना सर्वोच्च प्रदर्शन कर, बिहार का नाम रौशन करे।

इस अवसर पर आगत अतिथियो का स्वागत जिला ताइक्वांडो संघ के सचिव नन्दु कुमार ने किया। इस अवसर पर वरीय प्रबंधक प्रशासनिक एवं कल्याण नीरज कुमार, डा डी हरीश, एटक राज्य सचिव ललन लालित्य, जिला खेल संयोजक विश्वजीत कुमार, खेल शिक्षक रणधीर कुमार, जिला कबड्डी संघ के उपाध्यक्ष राजेश कुमार ” टून्ना ” , सचिव श्यामनन्दन सिंह पन्नालाल, कोषाध्यक्ष सरोज कुमार, विवेक कुमार, बी टी एम यू उपाध्यक्ष विभाकर कुमार, रंजन कुमार, संजीत कुमार, रंजीत कुमार दास उपस्थित थे।

समारोह का संचालन कल्याण केंद्र सांस्कृतिक प्रभारी महेश राव ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन कल्याण केंद्र सचिव फूलेना रजक ने किया। इस आयोजन को सफल बनाने मे मो. फुरकान, मनोज कुमार स्वर्णकार , संयुक्त सचिव अनिल कुमार तांती ,श्याम कुमार राज, महेन्द्र कुमार, शिव कुमार, रूपेश कुमार, रंजीत कुमार, बबलु यादव , कुंदन कुमार, जीतू कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

सीनियर बालक वर्ग का परिणाम

54 किलोग्राम वर्ग तक मे शेखपुरा के शेखर सुमन ने स्वर्ण, नवादा के कौशल कुमार ने रजत तथा वैशाली के कुंदन कुमार व जहानाबाद के विष्णु शंकर पाठक ने काॅस्य पदक जीता।

54- 58 किलोग्राम वर्ग मे पटना के विपुल कुमार ने स्वर्ण, बेगूसराय के नीरज ने रजत , किशनगंज के प्रणव राय तथा मुंगेरके प्रशान्त कुमार ने काॅस्य पदक जीता।

58-63 किलोग्राम वर्ग मे बेगूसराय के धीरज कुमार ने स्वर्ण, गोपालगंज के आर्यन पांडेय ने रजत तथा बक्सर के सिद्धार्थ कुमार व नवादा के रवि रंजन ने काॅस्य पदक जीता।

63 से 68 किलोग्राम वर्ग मे नालंदा के शिवम सिंह ने स्वर्ण तथा बेगूसराय के राम कृष्ण ने रजत तथा शेखपुरा के रवि कुमार व मुंगेर के हिमांशु कुमार ने काॅस्य पदक जीता।

68 से 74 किलोग्राम वर्ग मे बेगूसराय के सौरव कुमार ने स्वर्ण, पटना के सुधीर कुमार ने रजत तथा नालंदा के प्रभात कुमार चौहान व जहानाबाद के रोकी कुमार ने काॅस्य पदक जीता।

74-80 किलोग्राम वर्ग मे बेगूसराय के विकेश कुमार ने स्वर्ण, शेखपुरा के अविनाश कुमार ने रजत तथा पटना के रवि कुमार सिंह व पूर्वी चंपारण के मो शमुल्लाह ने काॅस्य पदक जीता।

80-87 किलोग्राम वर्ग मे जहानाबाद के विवेक प्रकाश ने स्वर्ण, बेगूसराय के सौरव कुमार रजत , पटना के दिवाकर कुमार व मुजफ्फरपुर के रवि कुमार चौरसिया ने काॅस्य पदक जीता।

87 किलोग्राम से अधिक वर्ग मे बेगूसराय के शशांक कुमार ने स्वर्ण, पटना के चैतन्य केशव ने रजत तथा मुजफ्फरपुर के अभिनय वर्मा व बक्सर के रौशन कुमार ने काॅस्य पदक जीता।

सब जूनियर बालक वर्ग

14 से 18 किलोग्राम वर्ग मे वैशाली के आयुश कुमार ने स्वर्ण तथा बेगूसराय के युवराज ने रजत पदक जीता।

वही 18-21 किलोग्राम वर्ग मे पूर्वी चंपारण के मो अरशद ने स्वर्ण तथा बेगूसराय के देवराज ने रजत पदक जीता।

21- 23 किलोग्राम वर्ग मे बेगूसराय के कुश सिंह ने स्वर्ण, पूर्वी चंपारण के मो रेहान ने रजत तथा शेखपुरा के सूरज कुमार व पटना के दिव्यांशु राज ने काॅस्य पदक जीता।

23 से 25 किलोग्राम वर्ग मे पूर्वी चंपारण के मो शहनाज ने स्वर्ण, शेखपुरा के अभिराज नायक ने रजत तथा समस्तीपुर के दिग्विजय कुमार व किशनगंज के किसलय पांडेय ने काॅस्य पदक जीता।

25 से 27 किलोग्राम वर्ग मे पूर्वी चंपारण के मो अयान राजा ने स्वर्ण, बेगूसराय के तशीक शब्बीर ने रजत , जबकि लखीसराय के मो फरहान व पटना के शुभांशु सिंह ने काॅस्य पदक जीता।

27-29 किलोग्राम वर्ग मे पूर्वी चंपारण के मो फरहान आजाद ने स्वर्ण, पटना के आदर्श यश राज ने रजत तथा सारण के मोहित कुमार व मुंगेर के आर्यन कुमार ने काॅस्य पदक जीता।

29- 32 किलोग्राम वर्ग मे गोपालगंज के रजनीश कुमार गुप्ता ने स्वर्ण, पूर्वी चंपारण के नकीब खान ने रजत तथा बेगूसराय के हंसराज व मुंगेर के प्रियांशु कुमार ने काॅस्य पदक जीता।

35- 38 किलोग्राम वर्ग मे नवादा के आदित्य राज वर्मा ने स्वर्ण, बेगूसराय के मो आसिफ ने रजत तथा शेखपुरा के विश्वजीत कुमार व पटना के अर्क श्रे ने काॅस्य पदक जीता।

38 से 41 किलोग्राम वर्ग मे पूर्वी चंपारण को मो अशफाक ने स्वर्ण, शेखपुरा के हिमांशु कुमार ने रजत तथा बेगूसराय के सोनू कुमार व किशनगंज के प्रीतम कुमार पासवान ने काॅस्य पदक जीता।

41- 44 किलोग्राम वर्ग मे शेखपुरा के आर्यन कुमार ने स्वर्ण, पटना के आर्यन कुमार ने रजत तथा लखीसराय के आदित्य कुमार व मुजफ्फरपुर के ओशो राज ने काॅस्य पदक जीता।

44- 50 किलोग्राम वर्ग मे पटना के कृश राज ने स्वर्ण, बेगूसराय के पीयूष कुमार ने रजत तथा पूर्वी चंपारण के अफसर रजा व शेखपुरा के रोहित शैनी ने काॅस्य पदक जीता।

 

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed