गढ़हरा, बेगूसराय, रवि शंकर झा।।
आज मंगलवार को ई.सी रेलवे इंटर काँलेज गढ़हरा को बचाने के लिए स्थानीय लोगों व सामाजिक बुद्धिजीवी ने बेगूसराय जिलाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा, जिला शिक्षा पदाधिकारी रजनीकांत प्रवीण से मिले। वहीं समाज सेवा संघर्ष समिति गढ़हरा की ओर से स्थानीय लोगों ने जिला पदाधिकारी व जिला शिक्षा पदाधिकारी से एक सूत्री मांग को लेकर उन्हें स्मार पत्र सौंपते हुए रेलवे स्कूल के बचाव को लेकर गुहार भी लगाया।
इसके बाद सभी सदस्य ने तेघरा विधायक राम रतन सिंह और पूर्व सांसद शत्रुघ्न प्रसाद से मिलकर उन्हें स्मारपत्र सौंपा। अधिकारियों व जन नेताओं ने निश्चित रूप से इस मामले में पहल करने का भरोसा दिलाया।
मौके पर उपमुख्य पार्षद धर्मेंद्र सिंह, अधिवक्ता गोपाल कुमार, समिति के अध्यक्ष मुक्तेश्वर प्रसाद वर्मा, उपाध्यक्ष मो दानिश महबूब, संयोजक सुभाष चौधरी, जीवानंद मिश्र, नितेश कुमार, परमानंद राय, राजन चौधरी आदि थे।
इससे पूर्व सोमवार को स्थानीय लोगो ने बेगुसराय के सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से बेगूसराय गेस्टहाउस में मिलकर एक सूत्री मांग को लेकर स्मार पत्र सौंपा था।
इस दौरान स्थानीय लोगों ने बताया कि करीब दो लाख आबादी वाले गढ़हरा क्षेत्र में 80 हजार छात्र छात्राओं के विद्या ग्रहण को लेकर काफी परेशानी उत्पन्न हो गया है। अन्य जगहों की तरह यदि बन्द रेलवे इंटर काँलेज गढ़हरा को बिहार सरकार अपने अधीन लेकर संचालित करें तो गढ़हरा के छात्र छात्राओं को चार पांच किलोमीटर दूर आने जाने की विवशता नहीं रहेगी।
लोगों ने कहा कि खासकर बालिकाओं के शिक्षा को लेकर ज्यादा चिंता सता रही है। वहीं सांसद सह केंद्रीय मंत्री श्री सिंह ने शिष्टमंडल के सदस्यों को आश्वासन दिया कि इस ओर जरूर पहल करेंगे।
एशिया प्रसिद्ध गढ़हरा में एक भी हाई स्कूल व प्लस टू स्कूल नहीं होने से स्थानीय लोग लगातार अपने तरीके से शांति पूर्वक आंदोलन कर रहे हैं।