Mon. Feb 9th, 2026

भगवानपुर :: बसही बलान नदी पर बने पुल का पूर्वी हिस्से का संपर्क पथ धंसा

भगवानपुर, बेगूसराय।।

प्रखंड मुख्यालय स्थित भगवानपुर बसही बलान नदी पर बने पुल का पूर्वी हिस्से में पुल का संपर्क पथ धंस जाने के कारण राहगीरों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।

बताते चलें कि उक्त पुल का संपर्क पथ करीब दो वर्ष पूर्व बनाया गया था। पुल के पूर्वी हिस्से में संपर्क पथ धंस जाने के कारण दो पहिया वाहन हो या चार पहिया वाहन हो, सभी वाहन चालकों को पुल पर चढ़ते वक्त कठिनाई होता है।

धंसा हुआ पुल का संपर्क पथ किसी बड़ी दुर्घटना को आमंत्रित करती है। उक्त पुल के माध्यम से प्रखंड मुख्यालय से अनुमंडल मुख्यालय जाने के लिए हजारों लोगों का प्रतिदिन आना जाना लगा रहता है।


उक्त पुल के माध्यम से प्रखंड के दामोदरपुर पंचायत सहित क्षेत्र के पांच पंचायतों को प्रखंड मुख्यालय से जोड़ा जाता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बीते कई वर्षों इंतजार के बाद उक्त पुल का संपर्क पथ बन पाया, लेकिन मानक के अनुसार गुणवत्तापूर्ण कार्य नहीं होने के कारण पुल का संपर्क पथ धंस गया है। जिससे कभी भी एक बड़ी दुर्घटना हो सकती है।

इस समस्या को लेकर जदयू नेता सुनील कुमार राय, राकेश कुमार झा, रामविनय चौधरी आदि ने संवेदक के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए विभागीय अधिकारी व जिलाधिकारी से पुल के धंसे हुए संपर्क पथ को अभिलंव मरम्मती करवाने की मांग किया है। जिससे राहगीरों को आवागमन में परेशानी ना हो सके।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed