बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।
बिहार लोक सेवा आयोग पटना ने बिहार कृषि सेवा कोटि -1 के अनुमंडल कृषि पदाधिकारी/ उप परियोजना निदेशक, आत्मा/ सहायक निदेशक के पदों पर नियुक्ति हेतु अंतिम परीक्षा फल देर शाम जारी कर दिया।
जिसमें ग्राम पंचायत समसा एक वार्ड संख्या 12 निवासी उपेंद्र प्रसाद गुप्ता की पुत्रवधू बेबी कुमारी का चयन अनुमंडल कृषि पदाधिकारी के पद पर हुआ है। बेबी कुमारी के पति डॉ संजय कुमार सुमन तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर है। बेबी कुमारी वर्तमान में बांका जिले में कृषि सहायक के पद पर कार्यरत हैं। इसके पहले आत्मा भागलपुर में एसडीएम के पद पर कार्य कर चुकी हैं। दो बेटियों की मां बेबी कुमारी वर्ष 2012 में बीएससी एग्रीकल्चर, 2014 में एमएससी एग्रीकल्चर, 2016 में पीजीटी, 2019 में नेट की परीक्षा उत्तीर्ण की थी।
राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के सेमिनार, कॉन्फ्रेंस , वर्कशॉप में दर्जनों शोध आलेखों को प्रजेंट कर चुकी हैं। जिसमें इन्हें कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। जिसमें महिंद्रा समृद्धि इंडिया एग्री अवार्ड नई दिल्ली, भारतीय कृषि वैज्ञानिक एवं किसान सम्मेलन इंटीग्रल यूनिवर्सिटी लखनऊ सहित कई अवार्ड पाई है।
बेबी कुमारी की इस उपलब्धि पर परिवार के सदस्य एवं बिहार भारोत्तोलन संघ के उपाध्यक्ष सह अंतर्राष्ट्रीय रेफरी वेटलिफ्टिंग श्री रजनीश भास्कर, रंजीत गुप्ता, सुजीत कुमार आदि ने इसे परिवार एवं पूरे समसा पंचायत के लिए गौरव का पल बताया और भविष्य के लिए शुभकामनाएं व्यक्त की।
अपने बधाई संदेश में बेगूसराय के विधायक कुंदन कुमार सिंह ने कहा कि बेबी कुमारी महिला सशक्तिकरण की दिशा में समसा और बेगूसराय के लिए एक उदाहरण प्रस्तुत की है।
बेगूसराय के चर्चित सिने अभिनेता अमिया कश्यप ने बेबी कुमारी की सफलता पर अपार प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा बेटियों और बहनों को अगर समान अवसर दिया जाए तो वह सिर्फ पद पर आसीन हो सकती है।
बछवारा विधायक सुरेंद्र मेहता, नवनिर्वाचित समसा पंचायत के मुखिया डॉ दिनेश राय ने बेबी कुमारी के भविष्य के लिए शुभकामनाएं व्यक्त की और कहा कि बेबी का उदाहरण देते हुए हम अपने समसा पंचायत में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की धारणा को जन-जन तक पहुंचाएंगे।