Sat. Dec 27th, 2025

बेगूसराय :: चार नकाबपोश अपराधियों ने किउल गढ़हरा में लूटपाट की क्रम में एक महिला को मारी गोली, इलाज के दौरान महिला की मौत

 

गढ़हरा, बेगूसराय, रविशंकर झा।।

आज शुक्रवार की अहले सुबह सहायक थाना गढ़हरा क्षेत्र अंतर्गत कील गढ़हरा में सुबह 3 बजे के करीब अज्ञात चार नकाबपोश अपराधियों ने कांग्रेसी नेता उदय झा के घर में लूटपाट की घटना को अंजाम दिया।

अपराधियों ने लूट पाट के क्रम में श्री झा के पतोहू 40 वर्षीय रानी देवी को गोली मार दिया। इसके बाद परिजन ने लहूलुहान रानी देवी को झटपट में इलाज के लिए एलेक्सिया हॉस्पिटल बेगुसराय ले गए। वहाँ से रेफर कर देने के बाद पीएमसीएच पटना इलाज हेतु ले जाया गया। पटना पहुँचते ही इलाज के क्रम में रानी देवी की मौत हो गयी।

घटना के बाद मोहल्ले में कोहराम मच गया। इस घटना को लेकर मोहल्ले वासियों में काफी आक्रोश है। इधर मृत महिला के पति पीड़ित लोकेश झा ने रोते बिलखते घटना के सम्बंध में बताया कि वे पति-पत्नी कमरे में सोए हुए थे। अचानक चार की संख्या में नकाबपोश अपराधी कमरे में घुस गए। घुसकर हमला करते हुए मारपीट किया। उसके बाद गालीगलौज करते हुए जबरन आलमीरा खोलकर उसमें रखे 15 भरी सोने की जेबरात और नकद एक लाख 13 हजार रुपये लूट लिया। इसके बाद अपराधियों ने बोला कि दोनों को मार दो और उसने गोली चला दी। गोली पत्नी के सिर में लग गयी। उसने बताया कि अपराधी घर में कैसे प्रवेश किया यह पता नहीं चल पाया।

घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ अमित कुमार एवं थानाध्यक्ष घटनास्थल पर पहुंचकर सघन जाँच पड़ताल में जूट गये। इधर घटना स्थल पर सामाजिक राजनीतिक कार्यकर्ताओं की भीड़ लग गयी। वहीं ग्रामीणों ने पुलिस से जांचकर घटना में शामिल अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग किया।

इस संबंध में सदर एसडीपीओ अमित कुमार ने बताया कि गहन जाँच की जा रही है। उन्होंने बताया कि फॉरेंसिक जांच टीम द्वारा मामले का जांच कराएं जाना है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले का खुलासा होना संभव है।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed