Begusarai, Vijay Kumar Singh..
बेगूसराय जिले में आयोजित हो रहे जिलास्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता 2020-21 के अंतर्गत आज श्रीकृष्ण सिंह इंडोर स्टेडियम, बेगूसराय में ताइक्वांडो की प्रतियोगिता सम्पन्न की गयी। जिसमें 260 से अधिक (बालक/बालिका) खिलाड़ियों ने अंडर 14, 17 एवं 19 आयुवर्ग में अपने खेलों का प्रदर्शन किया।
इंडोर स्टेडियम में ताइक्वांडो प्रतियोगिता का संचालन कर रहे संघ के जिला सचिव नंदू कुमार ने कहा कि कल देर हो जाने के कारण ताइक्वांडो की प्रतियोगिता पूरी नही की जा सकी थी। इसलिए आज बचे हुए खिलाड़ियों की फाइट करवाई गई। तीनों आयुवर्ग के लिए 2 कोर्ट बनाए गए थे। एक कोर्ट पर बालिका जबकि दूसरे कोर्ट पर बालक की प्रतियोगिता आयोजित की गई। खिलाड़ियों का मैच अपने आयुवर्ग एवं अपने वजन केटेगरी में करवाई गई।
इस अवसर पर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर कार्यक्रम का सुभारम्भ शिक्षा विभाग के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) श्री रविन्द्र साह, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मो तनवीर आलम एवं जिला खेल पदाधिकारी श्री निशांत कुमार ने किया।
खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए जिला कार्यक्रम पदाधिकारी श्री रविंद्र साह ने कहा कि शिक्षा विभाग विद्यालयों में खेल कूद को बढ़ावा देने हेतु कार्य कर रहा है। विगत वर्ष जिले के हर विद्यालय को 25-25 हजार रुपये खेल सामग्री खरीदने के लिए दी गयी थी, साथ ही खेलो इंडिया एवं फिट इंडिया कार्यक्रम के तहत भी विद्यालयों में खेलों के कई कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। शिक्षा विभाग का प्रयास है कि विद्यालय में कम से कम एक घंटी खेलों का अनिवार्य रूप से हो।
जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मो तनवीर आलम ने कहा कि जिस विद्यालय में शारीरिक शिक्षक मौजूद हैं वहाँ विशेषरूप से खेलकूद होने चाहिए। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति में भी खेलों को बढ़ावा दिया जा रहा है।बिहार सरकार खिलाड़ियों को खेल सम्मान एवं नौकरी भी प्रदान कर रही है।
जिला खेल पदाधिकारी श्री निशांत कुमार ने कहा कि खेल विभाग जिले में खेलों को बढ़ावा देने हेतु आधारभूत संरचना का प्रयास कर रही है जिसके अंतर्गत सरकारी विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं प्रत्येक प्रखंडों में स्टेडियम के निर्माण हेतु प्रयासरत है।आनेवाले दिनों में बेगूसराय जिले में खेलो का और भी विकास होगा। इसमें सबो का सहयोग अपेक्षित है।
जिला खेल संयोजक विश्वजीत कुमार ने बताया कि आज ताइक्वांडो प्रतियोगिता के पश्चात तीनो आयुवर्ग में खिलाड़ियों का चयन उनके वजन एवं स्किल के आधार पर किया गया।चयनित खिलाड़ी राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे।
बेगूसराय जिले के चयनित ताइक्वांडो खिलाड़ियों की सूची निम्नरूपेण है:-
जिला स्तरीय विद्यालय ताइक्वांडो प्रतियोगिता -2021 के पदक विजेताओ की सूची —-
अंडर-14 वर्ष बालक वर्ग मे
25- 27 किलोग्राम वर्ग
तशिक शब्बीर ( संत जूड्स) ने स्वर्ण पदक , रीतिक राज ( RMS पिपरा देवस ) ने रजत पदक तथा आनन्द कुमार ( ( RMS पिपरा देवस) तथा प्रशान्त कुमार ( अपर टोला बलिया ) ने काॅस्य पदक जीता।
27-29 किलोग्राम वर्ग
नीरज कुमार ( अपर टोला बलिया ) ने स्वर्ण तथा सोनू कुमार ( RBS , तेघडा) ने रजत पदक जीता
29-32 किलोग्राम वर्ग
गौरव कुमार ( जी एम एस बीहट ) ने स्वर्ण तथा अमन कुमार ( यू एम एस पैगम्बर पुर , तेघडा ) ने रजत तथा अनुराग कुमार ( भी के पार्क फुलवडिया) और अंकित कुमार ( बरौनी पी एस ठकुरी चौक ) ने काॅस्य पदक जीता
32- 35 किलोग्राम वर्ग
एम डी असलम ( यू एम एस अनुसूचित फूलवडिया) ने स्वर्ण पदक , युवराज सिंह ( गोल्डेन डेल स्कूल ) ने रजत पदक जीता जबकि इसी वर्ग मे सौरव कुमार ( जी एम एस बीहट ) तथा हर्ष कुमार शर्मा ( आर एम भी पिपरा देवस ) ने काॅस्य पदक जीता।
35-38 किलोग्राम वर्ग
प्रिस कुमार ( एम एस बलिया ) ने स्वर्ण, अंकित कुमार ( यू एम भी चकिया) ने रजत पदक तथा बलराम कुमार ( जी एम एस बीहट) तथा शिवम कुमार ( जी आर मिशन ) ने काॅस्य पदक जीता।
38-41 किलोग्राम वर्ग
कृष कुमार ( विवेकानंद पब्लिक स्कूल) ने स्वर्ण पदक , सौरव कुमार ( संत जूड्स) ने रजत पदक जबकि सत्यम कुमार ( जी आर मिशन) व करण कुमार ( एस भी आर स्कूल तेघडा ) ने काॅस्य पदक जीता।
41 किलोग्राम वर्ग
आलोक राय ( संत जूड्स) ने स्वर्ण, आर्यन कुमार ( विवेकानंद पब्लिक स्कूल) ने रजत पदक जबकि पीयूष कुमार ( एम एस बलिया ) , आदर्श कुमार ( यू एम एस चकिया) ने काॅस्य पदक जीता।
जिलास्तरीय विद्यालय ताइक्वांडो प्रतियोगिता -21 के पदक विजेताओ की सूची ( बालिका वर्ग )
14 वर्ष से कम बालिका वर्ग में
अंडर–29 किलोग्राम भार में
अंजलि कुमारी ( आर एम एस शोकहारा) ने स्वर्ण तथा पल्लवी कुमारी ( संत जूड्स ) ने रजत पदक जीता
29- 32 किलोग्राम वर्ग
तन्नू कुमारी ( आर ए एम यूएम भी पोखरिया) ने स्वर्ण तथा सोनम कुमारी ( यू यू एम एस अपर टोला बलिया) ने रजत पदक जबकि रीतिका कुमारी ( विद्या नाॅलेजपार्क) तथा पूजा कुमारी ( के एन एस छोटी बलिया ) ने काॅस्य पदक जीता।
32- 35 किलोग्राम वर्ग
दीक्षा श्री ओ ( संत जूड्स) ने स्वर्ण पदक तथा खुशी कुमारी ( आर एम भी पिपरा देवस ) ने रजत पदक जबकि मिनाक्षी कुमारी ( आर एम एस शोकहारा) व खुशबू कुमारी ( के एम एस छोटी बलिया ) ने काॅस्य पदक जीता।
35-38 किलोग्राम वर्ग
जूही कुमारी ( यूएम भी अनुसूचित जाति फूलवडिया) ने स्वर्ण पदक जीता वही स्वीटी कुमारी ( एम एस बलिया ) ने रजत पदक जबकि सुमन कुमारी ( आर बी बी बी जी स्कूल बीहट )व साक्षी कुमारी ( विद्या नाॅलेजपार्क) ने काॅस्य पदक जीता
38 किलोग्राम से ऊपर
चाहत प्रिया भारती ( आर एम भी पिपरा देवस ) ने स्वर्ण पदक तथा कशिश कुमारी ( यू एम एस गौडा) ने रजत पदक जबकि कुमारी सिद्धि ( रीभर वैली ) व रिमी कुमारी ( संत जूड्स) ने काॅस्य पदक जीता।
17 वर्ष से नीचे बालिका वर्ग
अंडर–32 किलोग्राम भार वर्ग में
ईशा भारती ( पी एल बालिका शोकहारा ) ने स्वर्ण पदक जीता ,
कीमती कुमारी ( जे के +2 विद्यालय, बेगूसराय) ने रजत पदक जीता।
32- 42 किलोग्राम वर्ग
स्मिता कुमारी ( आर एस ए एस एच ) छोटी बलिया ने स्वर्ण पदक तथा मेघा कुमारी ( जे के बरौनी ) जबकि पल्लवी कुमारी ( बी एच एस गौडा ) व मिली कुमारी ( आर बी बी एस बीहट ) ने काॅस्य पदक जीता
42- 44 किलोग्राम वर्ग
अंजलि कुमारी ( विवेकानंद पी एस बलिया ) ने स्वर्ण पदक , कुमकुम कुमारी ( जे के +2 बेगूसराय) ने रजत पदक जबकि लालसा कुमारी ( पिढौली तेघडा ) व दीपशिखा कुमारी ( यू एम एस पिपरा देवस ) ने काॅस्य पदक जीता
44- 46 किलोग्राम वर्ग
सृष्टि कुमारी ( बी आर डी ए भी टाउनशिप) ने स्वर्ण, खुशी कुमारी ( जे के +2 बेगूसराय) ने रजत पदक जबकि अन्नू कुमारी तांती ( गुरूकुल आश्रम) व अमृता झा ( पिढौली) ने काॅस्य पदक जीता
46- 49 किलोग्राम वर्ग
पलक ( डी ए भी एच एफ सी ) ने स्वर्ण पदक तथा अंजलि कुमारी ( एस पी एस एस बारो) ने रजत पदक जबकि गीता कुमारी ( के एम यू एम एस बलिया ) ने काॅस्य पदक जीता
52-55 किलोग्राम वर्ग मे
तान्या सिंह ( बी आर डी ए भी टाउनशिप) , 55-59 किलोग्राम वर्ग मे खुशी कुमारी ( विद्या नाॅलेजपार्क) , 59-63 किलोग्राम वर्ग मे सोनम कुमारी ( विकास विद्यालय डुमरी) तथा 68 किलोग्राम से ऊपर वर्ग मे ग्रेशी शरण ( बी आर डी ए भी ) ने स्वर्ण पदक जीता।
17 वर्ष से नीचे बालक वर्ग में
35-38 किलोग्राम वर्ग में
संजीत कुमार(जी ०एम० एस ० बीहट) ने स्वर्ण,दीपक कुमार(एम एस शोकहारा) ने रजत, राघव कुमार(आर एम जी एच बीहट) ने कांस्य
38–41 किलोग्राम में वर्ग
गोलू कुमार(आर एम जी एच बीहट) ने स्वर्ण ,रवि कुमार (मदर्स प्राइड) ने रजत
41–45 किलोग्राम वर्ग में
अजय कुमार(आर एम जी एच बीहट) ने स्वर्ण,रिशु कुमार(उड़ान इंटरनेशनल स्कूल) रजत ,नितिन वत्स (उड़ान इंटरनेशनल स्कूल) ने कांस्य, हर्ष राज(बी एस एस कॉलेजिएट) ने कांस्य
45–48 किलोग्राम वर्ग में
सिद्धित कुमार(यू यू एम भी पपरौर) ने स्वर्ण,सुमन कुमार(आर एस ए एस) रजत,आकाश कुमार(आर एस डी एस उच्च विद्यालय) कांस्य,आदित्य कुमार(ओमर+2 तेघड़ा) कांस्य
48–51 किलोग्राम वर्ग में
श्याम कुमार (एस एस एम सी डी दहिया) ने स्वर्ण ,अर्जित राज (सेंट पॉल) ने रजत, मो अईनूल(आर एस ए एस बलिया) ने कांस्य ,हर्ष कुमार(एम एस शोकहारा) ने कांस्य
51–55 किलोग्राम में
मोo अलताब (रा म वि शोकहारा) ने स्वर्ण, अमित कुमार (गुरुकुल आश्रम) ने रजत, मो अकीब (उड़ान इंटरनेशनल)ने कांस्य, विवेक कुमार(आर के सी +2 बरौनी) ने कांस्य
55–59 किलोग्राम में
प्रियरंजन कुमार(गुरुकुल आश्रम) ने स्वर्ण,धीरज कुमार(टंटा स्कूल) ने रजत, मो असद अली (आर के सी+2 बरौनी) कांस्य,सुमित कुमार(आर के सी+2 बरौनी) ने कांस्य
59–63 किलोग्राम में
सानिध्य भारद्वाज(सेंट जुडस) ने स्वर्ण ,राकेश कुमार(आर एम जी एच) ने रजत,दिव्यांशु कुमार(उड़ान इंटरनेशनल) ने कांस्य,आदित्य राज(एस वी आर तेघरा) ने कांस्य,
63–68 किलोग्राम में
हेमंत कुमार(सेंट जुडस) ने स्वर्ण,मणितोष कुमार(सेंट जुडस) ने रजत,श्रीराम कुमार(आर एस पी एन एस बारो) ने कांस्य,आदित्य आनंद(बी आर डी ए वी ) ने कांस्य
68–73 किलोग्राम वर्ग में
विकाश कुमार(ओमर+2 स्कूल तेघरा) ने स्वर्ण,गौरव कुमार(यू एम एस मंसेरपुर) ने रजत
73–78 किलोग्राम में
शिवांश कुमार(सेंट जूडस) ने स्वर्ण
ओवर–78 किलोग्राम में
सुदर्शन कुमार(सेंट पॉल) ने स्वर्ण , मो० गुलफाम आलम(एस पी एन एस बारो) ने रजत पदक
19 वर्ष के नीचे कम बालक वर्ग में
41–45 किलोग्राम वर्ग में
उमेश कुमार (एस पी एन एस +२ बारो) ने स्वर्ण, अमितेश कुमार (आर एस ए एस बलिया) ने रजत
45–48 किलोग्राम वर्ग में
रूपेश कुमार(ओमर+2 उच्च विo तेघरा) ने स्वर्ण
51 –55 किलोग्राम भार वर्ग में
राहुल कुमार(आर के सी +२ बरौनी) ने स्वर्ण,रामानुज कुमार(आर एम जी एच बीहट) ने रजत
55–59 किलोग्राम भार वर्ग में
विशाल कुमार(रामधारी सिंह दिनकर स्कूल) ने स्वर्ण,शशि कुमार(ओमर+२ तेघरा) ने रजत
अंडर–68 किलोग्राम भार में
शिवम कुमार(जी डी कॉलेज) ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
19 वर्ष से नीचे बालिका वर्ग में
अंडर–
46–49 किलोग्राम भार में
पूजा कुमारी(आर एस ए एस बलिया) ने स्वर्ण
49–52 किलोग्राम भार में
रागनी कुमारी(सी एम उच्च विद्यालय) ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
इस अवसर पर आयोजन को सफल बनाने में शारीरिक शिक्षक/शिक्षिका पिंकी कुमारी, रंधीर कुमार, दीपक कुमार दीप, चिरंजीवी ठाकुर, ताइक्वांडो के कोच मणिकांत, मो फुरकान, अनिल तांती, सपन कुमार, रागनी कुमारी, अरविंद सिंह, कन्हैया भारद्वाज, कार्यालय कर्मी अरविंद मिश्रा का सहयोग प्राप्त हुआ।
जिला ताइक्वांडो संघ के जिलाध्यक्ष रजनीश रंजन ने भी खिलाड़ियों को मेडल और certificate प्रदान किये।
कल बी.पी.उच्च विद्यालय, बेगूसराय में क्रिकेट बालक-14 का ट्रायल मैच होगा।