बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।
बेगूसराय शहर के एमआरजेडी कॉलेज के प्रांगण में भारतीय जनता पार्टी के चल रहे क्षेत्रीय प्रशिक्षण शिविर का आज तीसरे दिन भव्य समापन हुआ।
समापन कार्यक्रम के पूर्व मौके पर मौजूद बेगूसराय विधानसभा के विधायक कुंदन कुमार ने प्रशिक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे हर कार्यकर्ता को बधाई दी एवं उन्होंने बिहार सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि आज बिहार राष्ट्र के उन्नति एवं मजबूत संकल्प के सिद्धि में अपनी महती भूमिका का निर्वाह कर रहा है। बिहार सरकार 15 वर्षों के जंगलराज को मिटा कर जिस प्रकार से नित्य नए विकास के बहुआयामी परियोजनाओं का विकास की प्रक्रिया दिख रही है उससे बिहार ना केवल चौमुखी विकास से सुसज्जित हो रहा है बल्कि बिहार में चारों तरफ खुशहाली का माहौल भी बन रहा है।
एक दौर था जब बिहार सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य जैसी मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति से वंचित रहकर स्वयं के दीनहीनता पर रोता रहता था। किंतु भारतीय जनता पार्टी के सहयोग से एवं कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत से आज बिहार इन चुनौतियों से निपट कर एक भारत श्रेष्ठ भारत के निर्माण की ओर बढ़ रहे कदमों को मजबूती प्रदान कर रहा है एवं बिहार अपनी एक अलग पहचान गढ़ने में जुटा हुआ है।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मजबूत स्तंभ अमरेंद्र सिंह उर्फ लल्लू बाबू ने विचार परिवार से जुड़े लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी विश्व की सर्वाधिक कार्यकर्ता वाली पार्टी है एवं उस राष्ट्रवादी सोच के पोषक के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ निरंतर अपनी भूमिका का निर्वाह करता रहा है। जिस के विभिन्न आयाम भारतीय जनता पार्टी को मजबूती देने का काम करते हैं एवं राष्ट्र के समग्र विकास में सरकार के हाथों को मजबूती देने का काम करते हैं ताकि राष्ट्र नई बुलंदियों को छू सके एवं विश्व गुरु बनने की दिशा में अपने प्रयासों को सार्थकता प्रदान करा सके।
मौके पर मौजूद भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व प्रदेश मंत्री रामलखन सिंह ने मौजूद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी एवं सरकार के परस्पर संवाद से ही विकास का धरातल पर क्रियान्वयन संभव है। भारतीय जनता पार्टी का हर एक कार्यकर्ता राष्ट्रवादी संभावनाओं के साथ विकास की विभिन्न परियोजनाओं को सफल बनाने में जुटा है। पार्टी एवं सरकार के संवाद से सिर्फ ना केवल चौमुखी विकास को गति मिलती है बल्कि आम जनमानस की आवाज को मुखरता मिलती है एवं उनकी आकांक्षाओं की पूर्ति भी होती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि आप चाहे सत्ता में रहे अथवा विपक्ष में आप आम जनमानस के बीच जब तक सेवा के भाव से समर्पित रहेंगे। आप आम जनमानस की आवाज बनकर सड़क से सदन तक मुखरता से जुटे रहेंगे विकास होता रहेगा।
संपूर्ण कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राज किशोर सिंह की मौजूदगी में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गुरुप्रकाश ने कार्यक्रम के समापन की घोषणा की एवं इस मौके पर उन्होंने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बेगूसराय भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता जिस उत्साह एवं जुनून से हर क्षेत्र में प्रयासरत रहते हैं वह निश्चित तौर पर काबिले तारीफ है यहां के कार्यकर्ताओं से यही आशा करते हैं कि उत्साह एवं उमंग को निरंतर जारी रखने के साथ-साथ आम जनमानस की सेवा हेतु समर्पित भाव से जुटे रहें ताकि आम जनमानस की जो भावना भारतीय जनता पार्टी से जुड़ी हुई है वह निरंतर बनी रहे।
मौके पर जिला उपाध्यक्ष अनिल सिंह, कुंदन भारती, बलराम कुमार, मिर्तुंजय वीरेश, जिला महामंत्री कृष्ण मोहन पप्पु, राजीव वर्मा, जिला मंत्री राकेश पांडे, शालिनी देवी, अमरेश कुमार, बबलेश पारथषार्थी, निरंजन सिंह, पूर्व विधायक श्रीकृष्ण सिंह, रामशंकर पासवान, जिला मीडिया प्रभारी सुमित सन्नी, सह मीडिया प्रभारी मोनू कुमार, आलोक कुमार बंटी, प्रभाकर कुमार, कृष्णानंद सिंह, राजेश अम्बष्ठ, सीताराम सिंह, राजेश गुड्डू, परवेज आलम एवं अनेकों कार्यकर्ता मौजूद थे।