बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।
भाजपा केंद्रीय प्रशिक्षण विभाग द्वारा आयोजित प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन आज शहर के एमआरजेडी कॉलेज स्थित सभागार में प्रदेश से आए हुए वक्ताओं ने भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य का वर्ग लिया तथा उन्हें भाजपा कार्यपद्धति, संस्कृति तथा आचरण की जानकारी दी।
प्रशिक्षण शिविर की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष राजकिशोर सिंह ने की। प्रशिक्षण वर्ग के प्रथम सत्र को संबोधित करते हुए विधान पार्षद सह प्रदेश महामंत्री देवेश कुमार ने भारत का वैश्विक परिदृश्य और नेपाल बिषय पर बोलते हुए नेपाल को भारत का आर्थिक, सांस्कृतिक व अध्यात्मिक सहयोगी बताया। उन्होंने वर्तमान भारत सरकार की चर्चा करते हुए कहा कि वर्तमान की मोदी सरकार सनातन संस्कृति का समावेश विदेश नीति में बेहतर ढंग से कर रही है। जिससे विदेश नीति के साथ-साथ हमारी सनातन संस्कृति भी मजबूत हो रही है।
मोदी जी ने 2014 में भाजपा की केंद्र की सरकार बनने पर भारत के सभी पड़ोसी देशों के राष्ट्राध्यक्ष व प्रधानमंत्री को शपथग्रहण समारोह में आमंत्रित किया जिससे पड़ोसी देशो के साथ हमारे संबंध और भी प्रगाढ़ हो रहे हैं।
प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे सत्र को संबोधित करते हुए तरैया विधानसभा विधायक एवं सत्तारूढ़ दल के उप मुख्य सचेतक जनक सिंह ने कहा कि भाजपा का इतिहास एवं विकास काफी व्यापक और समृद्ध रहा है। जनसंघ की स्थापना काल से ही भारत के संस्कृति और राष्ट्रवाद के संवर्द्धन का कार्य भाजपा तथा भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया हैं।
प्रशिक्षण शिविर के तृतीय सत्र को प्रदेश प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा की कलयुग में फैले व्यक्तिवाद व स्वार्थवाद रुपी रावण को राष्ट्रवाद से ही मारा जा सकता है।
भाजपा कार्यकर्ताओं को विवेकानंद, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, श्यामा प्रसाद मुखर्जी, अटल जी के बताएं हुए राष्ट्रवादी मार्ग पर चलने की प्रेरणा लेनी चाहिए।
प्रशिक्षण वर्ग के चौथे सत्र को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा ने कहा भाजपा कार्यकर्ताओं के व्यक्तित्व विकास पर बल देते हुए कहा कि सादगी, समर्पण और संघर्ष ही भाजपा कार्यकर्ताओं के व्यक्तित्व की पहचान है। हम सब राजनीतिक प्रयोगशाला के हिस्से हैं, हमारे चरित्र का, मूल्य का पार्टी और परिवार पर सीधा प्रभाव पड़ता है। दुनिया में राजनीतिक लोकतंत्र है, सामाजिक लोकतंत्र है पर आध्यात्मिक लोकतंत्र सिर्फ भारत में है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का भारत की राजनीति में क्षितिज पर आना युगांतकारी परिवर्तन है।
पांचवे सत्र को संतोष पाठक ने 2014 के बाद आया युगान्तरकारी परिवर्तन के बारे में एवं छठे एवं आज के अंतिम सत्र को भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष मिथलेश तिवारी ने अपनी कार्यप्रणाली और संगठन संरचना में हमारी भूमिका के बारे में कार्यकर्ताओं से चर्चा की।
इस मौके पर शशिकांत पांडेय,डॉ सुरेश रॉय, जिला उपाध्यक्ष अनिल सिंह, कुंदन भारती, बलराम प्रशाद सिंह, मिर्तुंजय वीरेश, जिला महामंत्री कृष्ण मोहन पप्पु, राजीव वर्मा, रामशंकर पासवान, विभकार प्रशाद सिंह, सुनील कुमार, राकेश पांडेय, जिला मीडिया प्रभारी सुमित सन्नी, मोनू कुमार, शालिनी देवी, सुनैना देवी, अनुराधा कुमारी, बबलेश परषार्थी, अमरेश कुमार, निरंजन सिंह, निवर्तमान अध्यक्ष संजय सिंह, उषा रानी, रामकल्याण सिंह, अमरेंद्र अमर, नवीन कुमार, श्रीकृष्ण प्रशाद सिंह, देवानंद कुशवाहा, अमर देश प्रेमी, बबलू कुमार, मनीष पाठक, सनातन मिश्रा एवं अनेकों कार्यकर्ता मौजूद थे।