Fri. Jul 18th, 2025

स्थल निरीक्षण :: सिद्धपीठ बड़ी दुर्गा मंदिर बीहट के स्थापना दिवस पर होगी भव्य राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता 

बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।

बिहार कुश्ती संघ एवं जिला कुश्ती संघ के पदाधिकारियों ने बेगूसराय में आगामी राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन हेतु बेगूसराय के विभिन्न स्थल एवं बीहट के विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया।

जिला कुश्ती संघ के सचिव सह एन आई एस कोच श्री कुंदन कुमार ठाकुर ने बताया कि बिहार कुश्ती संघ के महासचिव श्री विनय कुमार सिंह तथा जिला कुश्ती संघ के पदाधिकारी तथा सीनियर खिलाड़ी एवं सदस्य संयुक्त टीम ने बेगूसराय में राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन हेतु विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया। जिसमें बिहट के मध्य विद्यालय, महात्मा गांधी उच्च विद्यालय बीहट, सिद्धपीठ बड़ी दुर्गा मंदिर के प्रांगण, श्री कृष्ण इंडोर स्टेडियम, आयुर्वेदिक कॉलेज इत्यादि स्थलों का निरीक्षण किया गया।

बिहार कुश्ती संघ के महासचिव श्री विनय कुमार सिंह ने बताया कि बेगूसराय जिला में कुश्ती खेल का बड़ा आयोजन बहुत जल्द होने जा रहा है। जिला कुश्ती संघ के बैनर तले एवं बिहार कुश्ती संघ के संयुक्त तत्वधान में बेगूसराय में सिद्धिपिढ़ बड़ी दुर्गा मंदिर बिहार बेगूसराय के स्थापना दिवस पर राज्य स्तरीय सब जूनियर /जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता बालक एवं बालिका का आयोजन विशाल रूप से होंगे।

वहीं जिला सचिव सह एन आई एस कोच श्री कुंदन कुमार ठाकुर ने बताया कि बेगूसराय में राज्य स्तरीय सब जूनियर, जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता बालक बालिका का आयोजन में शक्तिपीठ बड़ी दुर्गा मंदिर का बड़ा योगदान रहेगा। इस आयोजन में बिहार राज्य के 38 जिले की खेलाड़ी भाग लेंगे।

आवास और आयोजन स्थल का निरीक्षण हो चुकी है। सभी प्रतियोगिता तीन दिवसीय फ्री स्टाइल एवं ग्रीको रोमन विभिन्न बजन ग्रुप में होंगी। इस प्रतियोगिता में करीब 20 से 30 तकनीकी पदाधिकारी शिरकत करेंगे।

वही सिद्धपीठ बड़ी दुर्गा मंदिर बीहट के पुजारी श्री पंकज कुमार फलारी जी ने बताया कि यदि बेगूसराय में स्थापना दिवस अवसर पर राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता होती है तो बड़ी दुर्गा संस्थान पूर्ण रुप से सहयोग करेगी और बिहार की धरती पर सभी खिलाड़ियों का हार्दिक स्वागत। सिद्धपीठ मंदिर बीहट बेगूसराय के सभी लोग तहे दिल से जिला कुश्ती संघ बेगूसराय और बिहार कुश्ती संघ पटना को सहयोग करूंगा।

जिला सचिव सह एनआए एस, कोच श्री कुंदन कुमार ठाकुर बताया कि बेगूसराय में राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता ट्रेडिशनल कुश्ती मिट्टी वाली मध्य विद्यालय बीहट और राज्य स्तरीय सब जूनियर और जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता सिद्धपीठ बड़ी दुर्गा मंदिर बिहार के स्थापना दिवस पर आयोजन होने की संभावना है।

स्थल निरीक्षण के दौरान बिहार कुश्ती संघ के महासचिव श्री विनय कुमार सिंह, कार्यालय सचिव श्री विजय कुमार, जिला कुश्ती संघ के सचिव श्री कुंदन कुमार, ठाकुर सिद्दीपीठ बड़ी दुर्गा मंदिर बीहट के श्री पंकज कुमार फलारी, नेशनल खिलाड़ी मोती कुमार यादव, सुजीत कुमार, सुमित कुमार सुशील कुमार, राहुल कुमार इत्यादि सदस्य मौजूद थे। उपर्युक्त आज की जानकारी जिला सचिव श्री कुंदन कुमार ठाकुर ने दी ।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed