Fri. Apr 25th, 2025

बेगूसराय :: भारतीय जनता पार्टी का जिला प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।

भारतीय जनता पार्टी के तत्वाधान में जिला प्रशिक्षण शिविर का आयोजन शहर के एमआरजेडी कॉलेज के प्रांगण में किया गया। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजकिशोर सिंह ने की।

इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश से आए नेता प्रदेश उपाध्यक्ष एवं माननीय विधान पार्षद राजेंद्र प्रसाद गुप्ता की मौजूदगी में प्रशिक्षण का उद्घाटन सत्र लिया गया। प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में सेवा के माध्यम से आम जनमानस से जोड़कर राष्ट्र के समग्र विकास विदिशा में अपनी मां की भूमिका का निर्वाह करेंगे।

उन्होंने मौजूद कार्यकर्ताओं से भारतीय जनता पार्टी के इतिहास की चर्चा करते हुए उसके संघर्ष के कालखंड का जिक्र किया एवं उन्होंने बताया कि किस प्रकार से भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्यों ने अपने खून पसीने की मेहनत से पार्टी को खड़ा किया है एवं आम जनमानस के बीच किस प्रकार से भाजपा के कार्यकर्ता निरंतर सेवा के माध्यम से समर्पित भाव से जुटकर लगे हुए हैं ताकि राष्ट्र उन्नति के रास्ते पर चलकर श्रेष्ठ बन सके।

प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे सत्र को संबोधित करते हुए निवर्तमान जिला अध्यक्ष श्री संजय कुमार सिंह ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं ने जिस उत्साह एवं उमंग से विपरीत परिस्थितियों में राष्ट्र की सेवा की है। उसे यह सब परिलक्षित होता है कि भारतीय जनता पार्टी का मूल मंत्र सेवा है एवं इस मूलमंत्र पर चलकर ही आज भारतीय जनता पार्टी विश्व के सबसे बड़े कार्यकर्ताओं वाली पार्टी बनी है। आम जनमानस की आशा एवं उम्मीद से जुड़कर भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता, वर्तमान भाजपा की सरकार नित्य नए विकास के कार्यों को गति कर दे रही है तो लोग सहजता से भारतीय जनता पार्टी के साथ चलकर राष्ट्र के समग्र एवं चौमुखी विकास में अपना श्रमदान दे रहे हैं।

प्रशिक्षण सत्र के तीसरे शिविर को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश वर्मा ने कहा सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के संरक्षक एवं संवर्धन की भूमिका में भारतीय जनता पार्टी का हर एक कार्यकर्ता देश की उन्नति के साथ-साथ राष्ट्र विपदा कोरोना तथा जो भारतीय इतिहास के साथ छेड़छाड़ कर खड़ी की गई सांस्कृतिक हा्स है उससे भी दो हाथ करने में निरंतर जुटे हुए हैं। इसका यह परिणाम है कि आज मुगलों एवं अन्य आताताइयों द्वारा थोपे गए इतिहास से अलग होकर भारत अपना एक अलग एवं भव्य इतिहास गढ़ने में जुटा हुआ है।

प्रशिक्षण सत्र को संबोधित करते हुए रामनरेश सिंह ने कहा एक भारत श्रेष्ठ भारत के मूल मंत्र को भाजपा की सरकार एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सार्थक करने में जुटे हुए हैं। जो निश्चित तौर पर भारत को विश्व गुरु बनाने की दिशा में सकारात्मक कदम साबित होगा।

संतोष रंजन राय प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि बदलते परिदृश्य में राजनीति और सामाजिक जीवन में सोशल मीडिया का प्रभाव बढ़ गया। सोशल मीडिया का उपयोग जहां एक और सकारात्मक दिशा की ओर ले जाने वाला है वहीं इसके कई दुष्परिणाम भी हैं। जिससे पार्टी और परिवार को कभी कभी असहज स्थिति का सामना भी करना पड़ता है।

प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते हुए श्री आशुतोष झा ने कहा कि बदलते हुए परिस्थिति में भाजपा का दायित्व और भी बढ़ गया है। इस बदले हुए परिदृश्य में जहां एक और माननीय प्रधानमंत्री विदेशों में भारत की पहचान और आयाम को मजबूत करने का काम कर रहे हैं। वही भारत को भारत के अंदर कई दोहरे लड़ाई लड़ने पर रही है। भाजपा का हरेक कार्यकर्ता मातृभूमि भारत के लिए सर्वस्व बलिदान के भाव से संकल्पित है।

इस मौके पर जिला मीडिया प्रभारी सुमित सनी, सह मीडिया प्रभारी मोनू कुमार,जिला उपाध्यक्ष अनिल सिंह, कुंदन भारती, बलराम सिंह, गौतम सदा, मृत्युंजय विरेश, जिला महामंत्री कृष्ण मोहन पप्पू, राजीव वर्मा ,जिला मंत्री राकेश पांडे, अमरेश कुमार, बब्लेश पार्थसारथी, शालनी देवी ,किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष निरंजन सिंह, प्रवक्ता सुनील कुमार, ललन प्रसाद सिंह, शशिकांत दास, सुनैना देवी, कृष्ण नंदन सिंह बछवारा विधायक सुरेंद्र मेहता, राम शंकर पासवान परवेज आलम, पूर्व विधायक श्री कृष्ण सिंह, अमरेश शांडिल्य, वंदना सिंह, अमरेंद्र कुमार, अमर अक्षय आर्या, मनीष कुमार, शशिकांत पांडे राम कल्याण राजेश अंबषठ, सोमेश चौधरी अनेकों कार्यकर्ता मौजूद थे।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed