बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।
सीतामढ़ी में आयोजित बिहार राज्य भारोत्तोलन प्रतियोगिता 2021 का समापन सीतामढ़ी स्थित हवाई अड्डा के ग्राउंड में हुआ। जहां यूथ, जूनियर एवं सीनियर पुरूष एवं महिला दोनों वर्गों में प्रतियोगिता आयोजित की गई थी।
इस प्रतियोगिता में बेगूसराय जिला भारोत्तोलन की टीम ने कुल 12 पदक प्राप्त किए। जिसमें 8 गोल्ड, 3 सिल्वर एवं 1 ब्रोंज मेडल है।
पुरुष वर्ग में उज्जवल कुमार (109 किलो भार वर्ग) में कुल तीन गोल्ड मेडल अर्जित किए। जबकि राजू कुमार ( 55 किलो भार वर्ग) में 1 गोल्ड मेडल हासिल किए।
महिला वर्ग में शालिनी कुमारी (71 किलो भार वर्ग) में 2 गोल्ड मेडल हासिल किए एवं खुशबू कुमारी (59 किलो भार वर्ग) में 2 गोल्ड मेडल हासिल किए।
पुरुष वर्ग में विक्की कुमार ( 89 किलो भार वर्ग) एवं राजू कुमार (55 किलो भार वर्ग) में ने 1-1 सिल्वर मेडल हासिल किए।
महिला वर्ग में अस्मिता कुमारी (71 किलो भार वर्ग) में 1 सिल्वर मेडल जीते।
पुरुष वर्ग में रोहन कुमार (89 किलो भार वर्ग ) में ब्रोंज मेडल हासिल कीया।
इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में कुल 18 जिलों से 220 प्रतिभागी भाग लिए थे और बेगूसराय जिला भारोत्तोलन टीम ओवरऑल में तीसरे स्थान पर रहे। जबकि पटना जिला भारोत्तोलन की टीम सबसे अधिक नंबर लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। और दूसरे स्थान पर एकलव्य की टीम रहे।
इस प्रतियोगिता में बेगूसराय जिला भारोत्तोलन के अध्यक्ष और बिहार के एकमात्र अंतरराष्ट्रीय रेफरी श्री रजनीश भास्कर को बिहार भारोत्तोलन संघ के द्वारा जूरी प्रेसिडेंट की जिम्मेदारी दी गई थी।
बेगूसराय भारोत्तोलन की टीम की अगुवाई जिले के कोच भूपति गौतम ने की।
उपर्युक्त आशय की जानकारी बेगूसराय जिला भारोत्तोलन संघ के अध्यक्ष एवं अंतरराष्ट्रीय रेफरी रजनीश भास्कर ने दी।।
जिला भारोत्तोलन संघ, बेगूसराय के इस उपलब्धि पर जिला खेल पदाधिकारी श्री निशांत कुमार, जिला खेल संयोजक बिश्वजीत कुमार, क्रीड़ा भारती के जिला मंत्री रणधीर कुमार, शारीरिक शिक्षक अशोक सिंह, ब्रजेश कुमार, रामबाबू सिंह, अरविंद सिंह, पिंकी कुमारी, बबिता कुमारी, अभिषेक कुमार ने खिलाड़ियों को बधाई दी है।