Fri. Jul 18th, 2025

कला, संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार एवं बेगूसराय प्रशासन की ओर से जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता का आयोजन 15 दिसंबर से 23 दिसंबर तक आयोजित

 

बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।

कला, संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार सरकार एवं बेगूसराय जिला प्रशासन की ओर से जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2021 का आयोजन 15 दिसंबर से 23 दिसंबर 2021 तक गाँधी स्टेडियम बेगूसराय, श्री कृष्ण सिंह इंड़ोर स्टेडियम बेगूसराय, बीपी उच्च विद्यालय बेगूसराय, रिफायनरी टाउनशिप स्टेडियम बेगूसराय एवं सेंट जोसेफ पब्लिक स्कूल बेगूसराय में आयोजित होगा।

इस प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग में लगभग 4000 प्रतिभागी (बालक एवं बालिका) भाग लेंगे।एथलेटिक्स में 750, कबड्डी में 650, कराटे में 150, ताइक्वांडो में 250, बुशु में 125, भरत्तोलन में 150, फुटबॉल में 200, हैंडबॉल में 150, क्रिकेट में 500, बैडमिंटन में 200, कुश्ती में 50, वॉलीबॉल में 500, बास्केटबॉल में 100 एवं खो-खो में 250 बालक एवं बालिका भाग लेंगे।

इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा निशांत कुमार द्वारा विभिन्न स्टेडियमों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के वक्त खेल संघों के सदस्यों के साथ शारीरिक शिक्षक अरविंद कुमार दीपक कुमार दीप, रणधीर कुमार, पिंकी कुमारी, बबीता कुमारी, कन्हैया भारद्वाज, रामबाबू , रामचंद्र राय एवं कार्यालय कर्मी अरविंद मिश्र मौजूद थे।

जिला खेल संयोजक विश्वजीत कुमार ने बताया कि 15 दिसंबर 2021 को प्रातः 10:30 बजे जिला पदाधिकारी श्री अरविंद कुमार वर्मा द्वारा प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया जाएगा। जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2021-22 का संशोधित कार्यक्रम इस प्रकार है :-
तिथि खेल स्थल
15.12.2021 :- बालक कबड्डी, (बालक & बालिका) खो-खो, बालिका वॉलीबॉल :- गाँधी स्टेडियम, बेगूसराय
16.12.2021 :- बालिका कबड्डी, बालक वॉलीबॉल, बालक कुश्ती :- गाँधी स्टेडियम, बेगूसराय
16.12.2021 :- बालक & बालिका कराटे, :- श्री कृष्ण सिंह इंडोर स्टेडियम, बेगू०
17.12.2021 :- एथेलेटिक्स (बालक & बालिका) :- 100 मी.,200 मी.,400 मी.,600 मी.,800मी., High Jump, long Jump, Shot Put, Discuss Throw, Javelin Throw :- गाँधी स्टेडियम, बेगूसराय
17.12.2021 :- बालक & बालिका भारत्तोलन एवं बुशु :- श्री कृष्ण सिंह इंडोर स्टेडियम, बेगू०
18.12.2021 :- एथेलेटिक्स (बालक & बालिका) के शेष बचे हुए खेल प्रातः 8 बजे से , फुटबॉल (बालक & बालिका) प्रातः 11 बजे से गाँधी स्टेडियम, बेगूसराय
18.12.2021 :- बालक & बालिका हैंडबॉल :- रिफायनरी टाउनशिप स्टेडियम, बेगू०
18.12.2021 :- बालक & बालिका बास्केटबॉल :- सेंट जोसेफ पब्लिक स्कूल, बेगू०
18.12.2021 :- बालक & बालिका ताइक्वान्डो :- श्री कृष्ण सिंह इंडोर स्टेडियम, बेगू०
21.12.2021 :- बालक क्रिकेट (U-14) :- बी० पी० उच्च विद्यालय, बेगू०
22.12.2021:- बालक क्रिकेट (U-17) :- बी० पी० उच्च विद्यालय, बेगू०
23.12.2021 :- बालक क्रिकेट (U-19) :- बी० पी० उच्च विद्यालय, बेगू०
23.12.2021:- बालक & बालिका बैडमिंटन :- श्री कृष्ण सिंह इंडोर स्टेडियम, बेगू०।।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed