Fri. Jul 18th, 2025

बेगूसराय :: स्वतंत्रता सेनानी कर्मवीर ब्रजमोहन शर्मा की स्मृति दिवस मनाई गई

बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।

शहीद सुखदेव सिंह समन्वय समिति कार्यालय सर्वोदय नगर में कर्मवीर ब्रजमोहन शर्मा की 9वीं स्मृति दिवस मनाई गई। जिसकी अध्यक्षता शिक्षक नेता अमरेंद्र कुमार सिंह ने की।

अध्यक्षीय संबोधन में अमरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि ब्रजमोहन बाबू प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी, जिला के गौरक्षासंघ के नेता थे। जिन्हें विनोबा भावे से बहुत लगाव था। इनका जन्म 24 मार्च 1912 और मृत्यु 10 दिसंबर 2012 में हो गई थी। उनके मृत्यु में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कहने से कैबिनेट मंत्री सर्वोदय नगर आए और उनके नाम से स्मारक द्वार एवं उनके नाम से रोड का नाम रखने की घोषणा की थी। जो कि बीपी स्कूल से नौलखामंदिर तक है। ऐसे महान स्वतंत्रता सेनानी को शत शत नमन करते हुए उनको सलाम करते हैं।

इस अवसर पर दधीचि देहदान समिति के जिला अध्यक्ष सुशील कुमार राय ने कहा कि ब्रजमोहन शर्मा बेगूसराय के वैसे स्वतंत्रता सेनानी थे। जिनसे महात्मा गांधी, विनोबा भावे जैसे नेता से लगाव था। ऐसे महान स्वतंत्रता सेनानी को शत शत नमन।

इस कार्यक्रम में राजेंद्र महतो (जेपी सेनानी), ज्ञानचंद्र पाठक, राहुल कुमार, अनिकेत पाठक, अंशु कुमार , नाथो साव, महिला सेल सचिव सुनीता देवी, आनाया कुमारी अनेकों ने भाग लिया।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed