Fri. Jul 18th, 2025

देश को बचाने के लिए, संविधान बचाने के लिए, देश के आम नागरिकों को पुनः तीसरी आजादी की लड़ाई लड़नी होगी — मोहित यादव

बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।

शहर के नौरंगा पुल स्थित डॉक्टर लोहिया कर्पूरी आश्रम सह राजद जिला कार्यालय में संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी के 65वें पुण्यतिथि राजद जिलाध्यक्ष मोहित यादव के अध्यक्षता में मनाया गया।

इस कार्यक्रम में जिले भर के पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में सभी उपस्थित पार्टी नेता एवं कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के तैल चित्र पर पुष्प और माला अर्पित कर अंबेडकर जी के विचारों पर चलने का संकल्प लिए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष मोहित यादव ने कहां बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने देश के शोषित वंचित वर्गो की लड़ाई ताउम्र लड़ते रहे। संविधान निर्माता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने देश की सामंती तानाशाह से लड़ने के लिए गरीबों वंचितों को संवैधानिक अधिकार देने का कार्य किए आज देश में अराजकता की स्थिति बनी हुई है।

देश का संविधान खतरे में है वर्तमान में आरएसएस समर्थित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा देश का संविधान समाप्त कर फिरका परस्त शक्तियों के हाथ देश को सुपुर्द कर दिया गया है। देश को बचाने के लिए, संविधान बचाने के लिए, देश के आम नागरिकों को पुनः तीसरी आजादी की लड़ाई राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय लालू प्रसाद यादव जी के नेतृत्व में लड़ना होगा।

भारत देश बचाने के लिए कार्यक्रम में उपस्थित जिला उपाध्यक्ष सुधीर सिंह, राजद नेता विपिन पासवान, महानगर जिला अध्यक्ष शिवजी महतो, राजद पिछड़ा प्रदेश महासचिव धनिक लाल दास, महिला सेल प्रदेश महासचिव कांति सिंह, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष रिंकी देवी, महिला सेल जिला उपाध्यक्ष पूजा राऊत, प्रखंड अध्यक्ष कैलाश यादव, प्रखंड अध्यक्ष सहजानंद यादव, जिला सचिव बाल्मीकि यादव, राजद नेता सोने लाल साहू, राजद नेता अरुण यादव, सुबोध कुमार राम, बांटो यादव, किशोर महतो, कलेश्वर यादव, मोहम्मद महफूज, सियाराम पासवान, किशोर महतो इत्यादि सैकड़ों साथी उपस्थित थे।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed