Fri. Jul 18th, 2025

बेगूसराय :: 65वीं स्मृति दिवस पर याद किए गए बाबा साहब भीमराव अंबेडकर 

बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।

बाबा भीमराव अंबेदकर संविधान निर्माता की 65 वीं स्मृति दिवस आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। शहीद सुखदेव सिंह समन्वय समिति संगठनों द्वारा माल्यार्पण की गई।

माल्यार्पण करने वाले शिक्षक नेता अमरेंद्र कुमार सिंह, विपिन पासवान, अजीत पासवान, उपेंद्र पासवान, अरविंद पासवान, वेद प्रकाश राउत, दधिचि देहदान समिति के जिला अध्यक्ष सुशील राय, अभिषेक कुमार पाठक, ब्रह्मदेव पासवान,कामदेव पासवान, सोहन पासवान, महिपाल पासवान, रामउदय पासवान, सदन पासवान, अनेकों ने उनके आदम कद प्रतिमा पर माल्यार्पण की। अंबेदकर भवन एक सभा में परिवर्तित हो गया।

इस अवसर पर शिक्षक नेता अमरेंद्र कुमार सिंह शहीद सुखदेव सिंह समन्वय समिति के सचिव ने कहा की डॉक्टर भीमराव अंबेदकर विषमताओं और शोषण के विरुद्ध मशाल जलाई है। उस मसाल की रोशनी को हम कम नहीं पड़ने देंगे। इसका संकल्प इस अवसर पर लिया गया। बाबा भीमराव अंबेदकर का पूरा नाम भीमराव रामजी आंबेदकर था। जिनको लोग प्यार से बाबा भीमराव अंबेदकर भी कहते हैं। अंबेदकर को लोग प्यार से बाबा साहब कहते हैं। इनका जन्म 1891 और मृत्यु आज ही के दिन 1956 को हो गया। ऐसे महा पुरुष को सत -सत नमन।

 

अध्यक्षीय संबोधन में सुजीत पासवान ने कहा कि बाबा भीमराव अंबेडकर ऐसा ठोस कानून बनाकर गरीबों को रास्ता दिखाया और उस पर चलने का मार्गदर्शन किया।

इस अवसर पर वेद प्रकाश राउत ने बाबा भीमराव अंबेडकर को पूरे विश्व का भ्रमण कर संविधान निर्माण किए। ऐसे महान व्यक्ति को मेरा शत-शत नमन।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed