बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।
देश के गौरव प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद की जयंती आज मनाई जा रही है। कई लोगों ने इसे अपने अपने ढंग से मना रहे हैं।
सादगी, सरलता, नम्रता और शालीनता के प्रतिमूर्ति देश के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न राजेंद्र प्रसाद की जयंती समारोह शहीद सुखदेव सिंह समन्वय समिति के तत्वधान में देश रत्न की आदमकद प्रतिमा हर हर महादेव चौक पर भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसकी अध्यक्षता शिक्षक नेता अमरेंद्र कुमार सिंह ने की और कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर चंद्रशेखर चौरसिया ने किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ माल्यार्पण कार्यक्रम से हुआ। जिसमें प्रशासनिक पदाधिकारी से लेकर कई समाजसेवी, नेता शामिल हुए। कार्यक्रम में नगर निगम के पूर्व मेयर आलोक कुमार अग्रवाल ने कहां की देशरत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद मानवीय संवेदना के साकार प्रतिमूर्ति एवं हमारे आदर्श पुरुष थे।
बेगूसराय के पूर्व विधायक श्री कृष्ण सिंह ने कहा कि आज युवा पीढ़ी को समाज से विचलित होते जा रहे हैं। उनके जीवनी से सबक ले। उनको शत-शत नमन करता हूं।
इस अवसर पर चितरंजन सिंह ने कहा कि राष्ट्र के इस महान विभूति का जन्म बिहार प्रदेश के सारण जिले के जीरादेई ग्राम में हुआ था। ऐसे महान पुरुष को सत सत नमन।
अपने अध्यक्षीय संबोधन में शिक्षक नेता अमरेंद्र कुमार सिंह ने कहां की जब तक मेरे सांस में सांस है महान पुरुषों की जयंती मनाते रहूंगा। डॉ राजेंद्र प्रसाद को मेरा शत-शत नमन।
कार्यक्रम में जिला अधिकारी अरविंद कुमार वर्मा, जिला पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार सहित कई पदाधिकारियों के द्वारा माल्यार्पण किया गया। माल्यार्पण करने वाले में समाजसेवी आलोक कुमार अग्रवाल पूर्व मेयर, श्रीकृष्ण सिंह पूर्व विधायक, डॉ सुरेश राय, संयुक्त सचिव माध्यमिक शिक्षक संघ बिहार , राजन सिंह पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष जदयू, वेदांत समिति के जिला अध्यक्ष सुशील रॉय ,मोहम्मद अहसान अंसारी बड़वारा के मुखिया पति, मुरलीधर मुरारी कांग्रेस नेता, विजय कुमार सिंह नगर उपाध्यक्ष भाजपा, रामाश्रय सिंह पूर्व शिक्षक, आचार्य सीताराम शास्त्री, मोहम्मद जुल्फिकार अली, सुंदर सिंह समाजसेवी, अलख निरंजन चौधरी, डॉक्टर शैलेंद्र कुमार सिंह अनोको ने डॉ राजेंद्र प्रसाद के तैल चित्र पर माल्यार्पण किया।