बरौनी, बेगूसराय, नीरज कुमार।।
90 से अधिक हिन्दी एवं भोजपुरी फिल्मों के लिए पीआरओ के पद पर कार्य कर रहें हैं सर्वेश।
बेगूसराय की क्रांतिकारी धरती के युवा शिक्षा, कला, विज्ञान, खेल एवं राजनीति के हर क्षेत्र में देश के विभिन्न हिस्सों में जिला का नाम रौशन कर रहे हैं। उसी क्रम में बेगूसराय जिला अंतर्गत तेघड़ा प्रखण्ड के शोकहारा 2 बरौनी के मूल निवासी सर्वेश कश्यप को फ़िल्म बंधु के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ( सूचना एवं जनसंपर्क विभाग) द्वारा आयोजित भोजपुरी सिनेमा सम्मान – 2021 में भोजपुरी सिनेमा का बेस्ट पीआरओ 2021 अवार्ड से नवाजा गया।
यह अवार्ड सर्वेश कश्यप को फ़िल्म उद्योग में उनके उल्लेखनीय कार्यो के लिए दिया गया। यह अवार्ड उन्हें रविवार की शाम लखनऊ के संगीत नाटक अकादमी में आयोजित भव्य कार्यक्रम में फ़िल्म बंधु के संयुक्त सचिव संजय स्थाना, वित्त विभागाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह व लौरिया के विधायक एवम प्रसिद्ध गीतकार संगीतकार विनय बिहारी के हाथों दी गयी। कार्यक्रम में सिनेमा उद्योग के कई बड़े चेहरे और उत्तर प्रदेश सरकार से कई अधिकारी मौजूद रहें।
सम्मान मिलने पर सर्वेश उत्साहित हो कहते हैं अभी और मेहनत करना है।अपने जिला, समाज अपने क्षेत्र और अपने माता पिता का नाम ऊंचा करना है। जनसंपर्क के क्षेत्र में कमाल का स्कोप है अधिक से अधिक युवा इस क्षेत्र में आये। भविष्य की कई बड़ी योजनाओं पर मैं कार्य कर रहा हूँ।
सर्वेश कश्यप फ़िल्म उद्योग में पी. आर.ओ के कार्यरत हैं। वे लगभग 90 हिंदी व भोजपुरी फिल्मे, तमाम बड़े सितारे एवम भोजपुरी के लगभग सभी चैनलों में पीआरओ के रूप में कार्य कर चुके हैं।
सर्वेश वर्तमान में प्रसिद्ध कलाकार गुरमीत चौधरी, बॉलीवुड सिंगर तोचि रैना, बॉलीवुड गायिका शिल्पा राव, भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह, यश कुमार, अरविंद अकेला कल्लू, अभिनेत्रीमोनालिसा, अक्षरा सिंह, पूनम दुबे, निधि झा, निर्देशक अभिषेक कुमार, मिस इंडिया यूनिवर्स शिल्पा सिंह, विक्रांत सिंह, प्रियेश सिन्हा, मनोज आर पाण्डेय, यशी फिल्म्स, रेणु विजय फिल्म्स, आदिशक्ति फिल्म्स के निजी जनसंपर्क अधिकारी हैं।