Fri. Apr 25th, 2025

बेगूसराय मे होगी 32वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता, तैयारी शुरू 

बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।

जिला ताइक्वांडो संघ के पदाधिकारियो, कल्याण केंद्र कार्यकारिणी सदस्यो, जिले के विभिन्न ताइक्वांडो क्लब के कोच, बरौनी तेलशोधक मजदूर यूनियन के वरीय नेताओ की बैठक कल्याण केंद्र मे आयोजित हुई। इस बैठक का आयोजन जिला ताइक्वांडो संघ ने किया था।

 

बैठक को संबोधित करते हुए संघ के जिलाध्यक्ष रजनीश रंजन ने कहा कि 32वीं राज्यस्तरीय ताइक्वांडो बालक-बालिका प्रतियोगिता एवं 5वीं पूमशे ताइक्वांडो प्रतियोगिता – 2021 का आयोजन बेगूसराय मे होगा।

बिहार ताइक्वांडो एसोसिएशन ने इस आशय का पत्र जारी किया है। इस आयोजन मे राज्य भर से 500 खिलाडी व तकनीकी सहायक शामिल होगे।

बरौनी रिफाइनरी तेलशोधक मजदूर यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष आशुतोष कुमार मुन्ना ने कहा कि बरौनी रिफाइनरी हमेशा ही खेल को प्रोत्साहन देते रहा है। इस आयोजन को भी सफल व सुन्दर बनाने मे बी टी एम यू कोई कसर नही छोडेगी।


बरौनी तेलशोधक मजदूर यूनियन के अतिरिक्त महासचिव संजीव कुमार ने कहा कि बेगूसराय का खेल आयोजन मे भी समृद्ध इतिहास रहा है। बी टी एम यू , जिलास्तरीय प्रतियोगिता की तरह ही इस प्रतियोगिता मे भी बढ चढकर सहयोग करेगी।

कल्याण केंद्र के सचिव फूलेना रजक ने कहा कि बेगूसराय को इस आयोजन की मेजबानी सौभाग्य की बात है, बरौनी रिफाइनरी प्रबंधन के सहयोग से यह आयोजन सफलता की नयी ऊंचाई हासिल करेगा।


बरौनी रिफाइनरी के वरीय अधिकारी रविन्द्र कुमार ने अपने संबोधन मे कहा कि ताइक्वांडो खेल मे अपार संभावनाऐ है। इस खेल के आयोजन से बेगूसराय मे इस खेल के प्रति सकारात्मक माहौल बनेगा।

जिला ताइक्वांडो संघ के सचिव नन्दु कुमार ने कहा कि इस आयोजन को सफल बनाने हेतु बरौनी रिफाइनरी प्रबंधन, जिलेवासी तथा सभी खेल प्रेमियो से सहयोग की आवश्यकता है।  सबो के सहयोग के बदौलत ही इतने वृहत आयोजन संभव होगा।

इस बैठक मे इस आयोजन के रूपरेखा, स्वरूप व विभिन्न कमिटियो के गठन पर चर्चा हुई।


इस सभा की अध्यक्षता कल्याण केन्द्र के उपाध्यक्ष संजय प्रसाद सिंह ने की। आगत अतिथियो का स्वागत कल्याण केन्द्र मीडिया प्रभारी वागीश आनन्द ने किया। बैठक मे जिला ताइक्वांडो संघ के उपाध्यक्ष साइमन मूर्मू , एटक राज्य सचिव ललन लालित्य, कल्याण केन्द्र कोषाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, बी टी एम यू के संगठन सचिव भोगेन्द्र कमल, बी टी एम यू के उपाध्यक्ष रंजन कुमार, राम प्रमोद कुमार राय, अनिल कुमार, विभाकर कुमार, संजीत कुमार, कल्याण केंद्र सांस्कृतिक प्रभारी महेश राव, छात्र नेता अभिनव कुमार अकेला, जिला ताइक्वांडो संघ के संयुक्त अनिल कुमार तांती, कोषाध्यक्ष राधा स्वामी, तकनिकी कोच मणिकान्त, बरौनी रिफाइनरी के अधिकारी प्रगति कुमार, रिफाइनरी कर्मी रंजीत कुमार दास, कोच मो फुरकान, जय शंकर चौधरी, मनोज कुमार स्वर्णकार, शिव कुमार, रुपेश कुमार, महेन्द्र कुमार, श्याम किशोर, सौरव, नीरज, श्याम, जीतू समेत काफी संख्या मे गणमान्य उपस्थित थे।

 

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed